{"_id":"66072129d04a787e70005b99","slug":"1231-lakh-tax-collected-in-one-day-offices-will-open-today-and-tomorrow-also-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109064-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक दिन में जमा हुआ 12.31 लाख टैक्स, आज और कल भी खुलेंगे दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक दिन में जमा हुआ 12.31 लाख टैक्स, आज और कल भी खुलेंगे दफ्तर
Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर पर 31 मार्च तक छूट दी हुई है। अंतिम तारीख नजदीक आते ही लोग भी टैक्स जमा कराने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को नगर परिषद में 1.21 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स भरा गया जबकि 11 लाख 11 हजार रुपये का विकास शुल्क जमा कराया। 63 लोगों ने दोनों योजनाओं का लाभ उठाया।
रविवार 31 मार्च तक यह छूट प्रदान की गई है, ऐसे में शनिवार और रविवार अवकाश के दिन भी दोनों दिन नगर परिषद कार्यालय खुला रहेगा। लोग शनिवार और रविवार को भी नगर परिषद में जाकर प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट का लाभ उठा सकेंगे। इस वित्त वर्ष में अब तक लगभग एक करोड़ से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स नगर परिषद में जमा हो चुका है। नगर परिषद अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दो दिनों में काफी लोग इसका फायदा उठाएंगे। वहीं दोनों दिन दो अलग-अलग काउंटर नगर परिषद में बनाए गए हैं ताकि लोग आसानी से टैक्स जमा करवा सकें।
यह मिली हुई है छूट
शहरी क्षेत्र में स्थित लोग अपने प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टि करके वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। इसी प्रकार वर्ष 2010-11 से 2022-23 तक के लिए संपत्ति कर के बकाया की मूल राशि पर 15 प्रतिशत की एकमुश्त छूट उन संपत्ति मालिकों को अनुमत की जाएगी, जो 31 मार्च तक वर्ष 2010-11 से 2022-23 तक के संपत्ति कर के सभी बकाया का भुगतान करते हैं और संपत्ति कर बकाया भुगतान और बेबाकी प्रमाणपत्र प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर अपनी संपत्ति की सूचना स्व-प्रमाणित भी करते हैं। सभी करदाताओं को वर्ष 2010-11 से 2022-23 तक लंबित संपत्ति कर के बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज की एकमुश्त छूट मिलेगी।
विज्ञापन
इस वित्त वर्ष के लिए 7 करोड़ का रखा गया है लक्ष्य
नगर परिषद अपनी बजट बैठक में इस बार भी 7 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स नए वित्तीय वर्ष में मिलने का लक्ष्य रखा है। हालांकि चालू वित्त वर्ष में ही केवल एक से डेढ़ करोड़ के बीच ही राजस्व मिला है।
वर्जन
प्रॉपर्टी टैक्स पर जारी छूट के लिए लोग आगे आए और टैक्स भरे। 31 मार्च तक यह छूट रहेगी। इसके लिए शनिवार और रविवार दोनों दिन नगर परिषद कार्यालय खोले जाएंगे।
केके यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, झज्जर