फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP and Congress failed to convince the rebels, direct contest for mayor

Rohtak News: बागियों को मनाने में नाकाम भाजपा और कांग्रेस, मेयर के लिए सीधी टक्कर

Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress failed to convince the rebels, direct contest for mayor
रोहतक। नगर निगम चुनाव में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा व कांग्रेस 22 वार्ड में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों को मनाने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी है। भाजपा से टिकट मांगने वाले 13 प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर मैदान में डटे हैं, जबकि कांग्रेस के खिलाफ भी टिकट मांगने वाले कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि दोनों दल कई बागियों को मनाने में कामयाब भी हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक दो मार्च को रोहतक नगर निगम के मेयर व 22 वार्ड पार्षदों को चुनाव होगा। निगम के 3 लाख 19 हजार मतदाता वोट डालकर जीत व हार तय करेंगे। चुनाव लड़ने के लिए मेयर के लिए पांच तो 22 वार्डों के पार्षदों के लिए 154 लोगों ने नामांकन दाखिल कराया था। मंगलवार को नामांकन की जांच में चार नामांकन रद्द हो गए, जबकि बुधवार को 29 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसमें कई कवरिंग प्रत्याशी थे तो कई अपनी ही पार्टी से टिकट न मिलने के बाद भी चुनाव मैदान में उतरे थे। कांग्रेस व भाजपा कई बागी प्रत्याशियों को मनाने में कामयाब रही, लेकिन कई मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के नीलम पांचाल माने, लेकिन अभिमन्यु राजोतिया अड़े
वार्ड नंबर से भाजपा के पूर्व पार्षद नीलम पांचाल टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने टिकट अक्षय कुमार को दिया है। इससे नाराज नीलम ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी उनको मनाने में कायमाब रही। उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उधर, भाजपा के पूर्व पार्षद जयकिशन राजोतिया के बेटे अभिमन्यु राजोतिया वार्ड नंबर 19 से मैदान में डटे हैं। उधर, वार्ड 18 से भाजपा का टिकट मांगने वाली सुदेश पांचाल व खुशी ने पार्टी के लिए नाम वापस ले लिया, लेकिन सुशीला व रितु कुमारी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के संजय सैनी व पलका गर्ग नहीं माने
कांग्रेस ने वार्ड नंबर नौ व 10 से प्रत्याशी नहीं उतारा, जबकि भाजपा चिन्ह पर लड़ रही है। वार्ड 10 में एक महिला ज्योति ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा की मेजर ज्योति बोहर का मुकाबला निर्दलीय मनीषा नांदल से होगा। उधर, कांग्रेस से टिकट मांग रही वार्ड छह से पलका गर्ग व वार्ड 7 से पूर्व पार्षद संजय सैनी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि पार्टी को वार्ड 17 में राहत मिली है। पार्टी के गुलशन ईशपुनियानी का मुकाबला भाजपा की डिंपल जैन से है। आदेश जैन, श्रेयांश जैन व विपिन ने नाम वापस ले लिया है।




भाजपा के यह बागी मैदान में डटे

निगम के 22 वार्ड में भाजपा से 151 कार्यकर्ताओं ने वार्ड पार्षद का टिकट मांगा था। टिकट न मिलने पर कई कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आ गए। वार्ड एक व दो से एक-एक, तीन से दो, नौ व 13 से एक-एक, 18 व 19 से दो-दो व 21 में तीन प्रत्याशी ऐसे हैं, जो भाजपा से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed