फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिव्यांग मतदान केंद्र पर नहीं मिले व्हील चेयर

दिव्यांग मतदान केंद्र पर नहीं मिले व्हील चेयर

Mon, 13 May 2019 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग मतदान केंद्र पर नहीं मिले व्हील चेयर
रोहतक। भले ही प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार कई तरह के नए प्रयोग किए हों। अलग से दिव्यांग मतदान केंद्र के साथ ही सभी केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था करने का दावा किया हो पर प्रशासन का दावा कागजों तक ही सिमटकर रह गया। अमर उजाला ने रविवार को लोकसभा चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया तो अधिकतर मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की सुविधा ही नहीं मिली। यही नहीं पुलिसकर्मियों को तो यह पता ही नहीं था कि वह दिव्यांग मतदान केंद्रों पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


स्थान : आईसी कॉलेज स्थित दिव्यांग बूथ नंबर 59, समय सुबह 11 बजे
मतदान केंद्र के बाहर एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ था। इस बूथ पर दिव्यांगों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मी से दिव्यांग बूथ के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसे दिव्यांग बूथ के बारे में जानकारी नहीं है। अंदर मतदानकर्मियों ने बताया कि यह नाम का ही दिव्यांग बूथ है। यहां पर दिव्यांग कर्मचारियों की तो ड्यूटी लगा दी गई पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर नहीं है। प्रेसेडिंग ऑफिसर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जल्द ही व्हील चेयर आने वाली है।
विज्ञापन


स्थान : सैनी स्कूल स्थित मतदान केंद्र, समय 11 बजकर 22 मिनट
स्कूल में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। कड़ी धूप होने के कारण मतदाता पसीने से तरबतर हो रहे थे। पूछने पर मतदानकर्मियों ने बताया कि अब तक मतदान केंद्र पर व्हील चेयर नहीं पहुंची है। इस कारण परिजन ही किसी तरह दिव्यांग को मतदान कराने में सहयेाग कर रहे हैं। यहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने कहा कि दो मिनट में व्हील चेयर आने वाली है। हालांकि, रिपोर्टर यहां पर 15 मिनट तक खड़ा रहा पर व्हील चेयर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : सरकारी स्कूल सुखपुरा चौक, समय दोपहर 12 बजे
यहां पर स्कूल के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। स्कूल के अंदर बनाए गए तीनों मतदान बूथ पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी हुई थी। यहां पर दिव्यांग सुनील मतदान करने के लिए पहुंचा मगर उसके लिए व्हील चेयर की कोई व्यवस्था नहीं थी।


स्थान : जसिया का बूथ नंबर 90, समय दोपहर 1 बजे
हालांकि, यहां पर मतदाताओं की भीड़ नहीं थी। मतदान कर्मियों ने बताया कि अभी तक दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर या फिर पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

स्थान : चमारिया गांव का सरकारी स्कूल, समय दोपहर 2 बजे
यहां पर भी मतदाताओं की अधिक भीड़ नहीं थी। जांच की तो पता चला कि दिव्यांग के लिए मतदान केंद्र पर व्हील चेयर की कोई सुविधा नहीं है।


अधिकतर मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। कुछ मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर के उपलब्ध नहीं होने की जानकारी नहीं है। जांच कराकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. यश गर्ग, डीसी, रोहतक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed