{"_id":"5cca0729bdec220700632acc","slug":"121556743977-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में 13 स्थानों पर चेकिंग, 11 जगह मिला लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में 13 स्थानों पर चेकिंग, 11 जगह मिला लारवा
विज्ञापन
रोहतक। सरकारी कार्यालयों में बुधवार को 13 टीमों ने लारवा की जांच की जिनमें से 11 स्थानों पर लारवा पाया गया। नोटिस थमाते हुए हिदायत दी गई कि यदि 72 घंटे बाद लारवा मिला तो चालान काटा जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला व उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुनीता धानिया के आदेश पर शहर में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत सरकारी कार्यालयों में 13 टीमों ने लारवा की जांच की जिनमें से 11 स्थानों पर लारवा पॉजिटिव मिला।
अभियान के दौरान अब तक 2092 घरों व सरकारी कार्यालयों के 415 कूलर 399 टैंक चेक किए। इनमें से 76 घरों व ऑफिस को नोटिस जारी किया जा चुका है। बुधवार को पुलिस लाइन, उपायुक्त कार्यालय, विकास सदन, चुनाव निर्वाचन कार्यालय, पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, कृषि विभाग, विकास सदन, महिला थाना, वृद्धा आश्रम, गांधी कैंप, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, आदर्श नगर, झंग कॉलोनी, बड़ा बाजार, हनुमान कॉलोनी आदि स्थानों पर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि कई स्थानों पर पक्षियों के लिए रखे जल के सकोरे की सफाई नहीं होने पर लारवा बनता है। हर तीसरे दिन सकोरे को खाली करके धूप में सूखाकर दोबारा से पानी डालें। टीम में सुपरवाइजर धर्मबीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल सांगवान व बसंत कुमार, स्वास्थ्य कर्मी विजेंद्र, प्रदीप, अनिल, निर्मल कुमार, प्रदीप सैनी, विनय पाल, देवेंद्र, अनील बजाड़, सुमित, कुलवीर, आजाद, जयदेव, दीपक आदि शामिल रहे।