फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा का मामला

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा का मामला

Wed, 13 Feb 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा का मामला
रोहतक। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने के मामले में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस जांच के नाम पर 22वीं तारीख पर भी सीजेएम की अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी। सोमवार को अदालत में बचाव पक्ष ने आरोप पत्र का इंतजार किया, पुलिस चालान दाखिल नहीं सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार फरवरी 2016 में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चला था। उस दौरान आंदोलनकारियों ने रोहतक, सोनीपत, झज्जर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कें जाम कर दी थीं। 19 फरवरी को आंदोलन के दौरान ही हिंसा शुरू हो गई, जो 20 व 21 फरवरी को प्रदेश के दूसरे जिलों में भी फैल गई। इस हिंसा में न केवल दर्जनों लोग मारे गए, बल्कि बड़े पैमाने पर आगजनी हुई। इसी दौरान एक विवादित ऑडियो टेप वायरल हुआ, जिसके आधार पर भिवानी के रिटायर्ड कैप्टन पवन ने सिविल लाइन थाना रोहतक में शिकायत दी कि दंगों को भड़काने में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. वीरेंद्र सिंह का हाथ है। शिकायत का आधार इसी ऑडियो को बनाया गया था। ऑडियो में दूसरी जगह आंदोलन शुरू कराने की बात की जा रही है। इस ऑडियो टेप के आधार पर ही पुलिस ने प्रो. वीरेंद्र के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया था। मामले में जयदीप धनखड़ व दलाल खाप के प्रवक्ता मानसिंह दलाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। सामान्य स्थिति में तीन माह में पुलिस चालान दाखिल कर सकती है, लेकिन विशेष केस में जांच की कोई समय सीमा नहीं है। माना जा रहा है कि प्रोफेसर वीरेंद्र के केस को विशेष मानते हुए पुलिस इसकी जांच लंबी खींच रही है।
विज्ञापन

चालान को जनवरी में ही पुलिस ने कर लिया था तैयार
जनवरी में पुलिस चालान लेकर अदालत में पहुंची थी, लेकिन दाखिल नहीं किया गया। सवाल उठा था कि प्रोफेसर के साथ-साथ अगर पुलिस मान सिंह दलाल व जयदीप धनखड़ को आरोपी बनाने जा रही है तो तीनों को पेश होने का नोटिस भेजा जाए। इसके बाद दो तारीखें जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चालान दाखिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेके गक्खड़, वकील बचाव पक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed