फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमटीपी किट बेचता झोलाछाप गिरफ्तार

एमटीपी किट बेचता झोलाछाप गिरफ्तार

Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
एमटीपी किट बेचता झोलाछाप गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिहोवा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक लेबोरेटरी की आड़ में एमटीपी किट बेचने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक झोलाछाप को काबू किया है। काबू किए गए आरोपी की पहचान गावं स्याणा सैदां वासी सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
सुखविंद्र सिंह पहले एक निजी अस्पताल में बतौर कंपाउंडर काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उपसिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिहोवा में एक लैबोरेटरी संचालक 1100 रुपये में लोगों को एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) मुहैया करवाता है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर विभाग ने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर उसे लेबोरेटरी संचालक के संपर्क में भेजा और उससे एमटीपी किट की मांग की। तब लैबोरेटरी संचालक ने फर्जी ग्राहक को 1100 रुपए में शाम को किट लेने की बात कही। शाम के समय जब फर्जी ग्राहक गर्भपात की दवाई लेकर लैबोरेटरी से बाहर निकला तो फर्जी ग्राहक ने टीम को इशारा कर दिया और टीम ने लेबोरेटरी संचालक को मौके पर ही काबू कर लिया। बताया कि उक्त लैबोरेटरी संचालक पहले निजी अस्पताल में बतौर कंपाउडर काम करता था और दो महीने पहले ही उसने लैबोरेटरी का काम किया था। लैबोरेटरी की आड़ में वह गर्भपात किट बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने लैबोरेटरी संचालक सुखविंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉ. आरके सहाय ने बताया कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) एक्ट सन 1971 में बना था। इसके तहत 20 हफ्ते तक के गर्भपात की इजाजत है। चार कारणों में एमटीपी को मान्य किया गया है। महिला को कोई गंभीर रोग हो और गर्भ रखने से उसको जान का खतरा हो, गर्भ को धारण किए रहने से नवजात को भारी खतरा हो, जिससे उसमें गंभीर शारीरिक, मानसिक अपंगता की आशंका रहे, बलात्कार के परिणामस्वरूप गर्भधारण और गर्भनिरोधक की असफलता-चाहे जिस भी माध्यम का उपयोग किया गया हो। 18 साल या उससे कम उम्र की किशोरी का उसके अभिभावक की सहमति के बिना गर्भपात नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed