फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल का आज स्वागत करेंगे शहरवासी

गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल का आज स्वागत करेंगे शहरवासी

Fri, 07 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल का आज स्वागत करेंगे शहरवासी
रोहतक। जकार्ता में हुए 18वें एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी अमित पंघाल शुक्रवार को अपने पैतृक गांव मायना पहुंचेंगे। अजय पंघाल ने बताया कि उनका भाई अमित शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे तिलियार झील पर पहुंचेगा। उसके बाद अमित को खुली जीप में बैठाकर दिल्ली बाईपास से होते हुए, जाट कॉलेज, मेडिकल मोड़, अशोका चौक, झज्जर चुंगी, से होते हुए उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमित के स्वागत समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह पंघाल, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी आ सकते हैं। अजय ने बताया कि उनके परिवार ने गांव स्थित बाबा हरिदास के मंदिर मेें पूजा के बाद भंडारा करेंगे।
विज्ञापन

अमित को विदेशों से मिला न्योता
इंडोनेशिया में पिछले एक दशक से रहने वाले कन्हेली टेक्सटाइल इंजी. कुलदीप पंवार ने मायना के बॉक्सर अमित पंघाल को पास पड़ोस में रह रहे भारतीयों के साथ मिलकर एक लाख रुपये से सम्मानित किया व अमित को परिवार समेत इंडोनेशिया आने का न्योता दिया। इसके साथ आस्ट्रेलिया के एडिलेड में रह रहे सुरेंद्र चहल के परिवार व मैलबर्न में रह रहे विकास व ऋतु श्योराण ने अमित को आस्ट्रेलिया आने का न्योता दिया है। इंग्लैंड में रह रहे भालौट के विकास फौगाट ने भी अमित को बधाई देते हुए इंग्लैंड आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन


निर्माणाधीन गली में होगा स्वागत
मायना में पिछले चार वर्षों से ऊबड़-खाबड़ गली का निर्माण कार्य गांव के ही एक खिलाड़ी द्वारा एशियन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के अगले ही दिन शुरू हो गया। वर्तमान में एशियन खेलों में गोल्ड मेेडल विजेता अमित के घर के सामने की गली में निर्माण जारी है। मायना गांव की सरपंच मोनिका ने बताया कि प्रशासन को गांव की इस गली के निर्माण की सूझ देर से आई है। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा गांव की इस गली को बनाने की मांग प्रशासन से की गई थी, लेकिन प्रशासन इस मामले में कुछ नहीं कर रहा था। वीरवार को हुई बारिश के कारण गली की मिट्टी पूरी कीचड़ में तबदील हो गई है। गली के निर्माण कार्य के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मायना गांव में गली के निर्माण का कार्य तेज गति से हो रहा था। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान दो बार हुई बारिश हो चुकी है, जिससे गली के निर्माण का कार्य प्रभावित हुआ है। गली के कुछ हिस्सेे में रोड़ा डाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed