फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   झज्जर रोड पर हंगामा,

झज्जर रोड पर हंगामा,

Tue, 21 Aug 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
झज्जर रोड पर हंगामा,
फोटो सहित
विज्ञापन


फ्लैग : झज्जर रोड पर 50 साल पुरानी किराए की दुकान को लेकर हंगामा
हेडिंग : पुलिस सुरक्षा में किराएदार ने डाली टूटी छत पर जाली, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने रुकवाया काम
: कानून नाम की चीज नहीं, आज व्यापारी संगठन लेंगे निर्णायक फैसला : गुलशन निझावन
: मंत्री के इशारे पर मेरी प्रॉपर्टी के साथ छेड़छाड़, जाऊंगा अदालत : कृष्णमूर्ति हुड्डा
अमर उजाल ब्यूरो
रोहतक। शहर के झज्जर रोड पर भारत टेक कन्या स्कूल की 50 साल पुरानी दुकान को लेकर व्यापारियों और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा के बीच हंगामा हो गया। दुकान मालिक जहां पुलिस सुरक्षा में 22 जुलाई को टूटी दुकान की छत पर जाली लगाकर लोहे की टीन लगा रहा था, जबकि दुकान के मालिक कृष्णमूर्ति हुड्डा ने आकर काम बंद करवा दिया। डीएसपी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। अब मंगलवार को व्यापारी संगठन एकत्रित होकर मामले में निर्णायक फैसला लेेंगे, जबकि पूर्व मंत्री अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।
झज्जर रोड पर भारत टेक कन्या स्कूल प्रबंधन सोसायटी के सचिव कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा हैं, जबकि प्रधान उनके बेटे एडवोकेट गौरव हुड्डा हैं। स्कूल के सामने की दुकानें कई दशक पहले कृष्णमूर्ति हुड्डा के परिवार ने किराए पर दी थी। 22 जुलाई को एक दुकान की छत गिर गई। दुकानदार कपिल गांधी ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी कि छत गिरी नहीं, बल्कि दुकान खाली कराने के लिए पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने गिरवाई या गिराई है। आर्य नगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन किसी फैसले पर नहीं पहुंची। दुकानदार सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिला और न्याय की मांग की। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से बात की। व्यापारी नेता ने बताया कि रविवार को बारिश के मौसम को देखते हुए दुकानदार ने दुकान की छत पर तिरपाल डाल दी। आरोप है कि सोमवार को उस तिरपाल को फाड़ दिया गया। सोमवार शाम करीब चार बजे दुकानदार कपिल गांधी आर्य नगर थाने में पहुंचा और अर्जी दी कि वह अपनी दुकान की छत पर लोहे की टीन लगाना चाहता है। ऐसे में उसे पुलिस सुरक्षा दी जाए। इसके बाद दुकानदार ने जाली जगाकर टीन डालने का काम शुरू कर दिया। इसी बीच पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा मौके पर पहुंचे और काम बंद करवा दिया।
विज्ञापन


व्यापारी नेता बोले, एसएचओ की भूमिका संदिग्ध
व्यापारी नेताओं का कहना है कि मामले की सूचना पाकर आर्य नगर थाना प्रभारी सुनीता मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पूर्व मंत्री से बात की और दुकानदार से बोलीं की काम बंद कर दें। दो दिन में दोनों पक्षों की मीटिंग करवा दूंगी। इस पर व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने कहा कि नियमों के तहत दुकानदार टीन डाल रहा है। फिर पुलिस की क्यों रोक रही है। जब एसएचओ की वीडियो बनाई जाने लगी तो वह सड़क किनारे जाकर खड़ी हो गईं। मामले की सूचना पाकर डीएसपी रमेश अलावादी मौके पर पहुंचे। उधर से पूर्व मंत्री फिर आ गए। दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के इशारे पर पुलिस करवा रही मेरी प्रॉपर्टी पर कब्जा
भाजपा के मंत्री मनीष ग्रोवर के इशारे पर पुलिस उसकी दुकान पर कब्जा करवा रही है। मैंने आठ बार एसपी को कॉल की, लेकिन उसकी काल रिसीव नहीं की गई। दुकान कंडम हो चुकी है, प्रॉपर्टी मालिक की अनुमति के बगैर कैसे दोबारा निर्माण हो सकता है। वे मंगलवार को अदालत में याचिका दायर करेंगे। दूसरा, जिस दिन दुकान की छत गिरी, मैं फतेहाबाद था। मेरी मोबाइल की लोकेशन निकलवाई जा सकती है।

-कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता
------
शहर में कानून नाम की चीज नहीं है। पुलिस की मौजूदगी में व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। मंगलवार को सभी बाजारों के प्रधान एक जगह एकत्रित होकर निर्णायक कदम उठाएंगे। व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
-गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार एसोसिएशन
---------
50 साल से दुकानदार किराए पर दुकान चला रहा है। समय पर किराया देता है। अब कैसे दुकान खाली की जा सकती है। व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
-राजू भुटानी, प्रधान मार्बल एवं टाइल एसोसिएशन
------
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किसी को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। कानून के दायरे में विवाद का समाधान निकाला जाएगा।
-रमेश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed