फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा की भी चार बच्चियां थी शामिल

हरियाणा की भी चार बच्चियां थी शामिल

Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की भी चार बच्चियां थी शामिल
राजसमंद के होटल में हरियाणा की भी चार बच्चियां थीं बंद
विज्ञापन


- होटल में संचालित आश्रम से पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न राज्यों की 67 बच्चियों को कराया था मुक्त
- रोहतक और पानीपत, भिवानी की बच्चियां भी आश्रम में थी
- राजसमंद की बाल संरक्षण समिति ने हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग से मांगा सहयोग, हरियाणा बाल संरक्षण समिति भी जांच में जुटी

महबूब अली
रोहतक। राजसमंद के होटल राजमहल में संचालित आश्रम से जिन 67 बच्चियों को मुक्त कराया गया है उनमें हरियाणा के रोहतक और पानीपत, भिवानी की भी चार बच्चियां शामिल है। राजसमंद की बाल संरक्षण समिति ने हरियाणा बाल संरक्षण आयोग के पदाधिकारियों से बच्चियों की पहचान कराने में सहयोग मांगा है। उधर पता चलने पर परिजन राजसमंद के लिए रवाना हो गए।

वीरवार की देर शाम राजसमंद के सुभाषनगर पीर बावजी स्थानक के सामने होटल राजमहल में संचालित आश्रम में छापेमारी कर असम, नेपाल, दिल्ली, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की 67 बच्चियों को मुक्त कराया था। हिरासत में लिए गए आश्रम के पदाधिकारियों का कहना था कि बच्चियां यहां पर अध्यात्मिक पढ़ाई कर रही थीं। जबकि आश्रम के रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके थे।
विज्ञापन


राजसमंद बाल कल्याण समिति की चेयरमैन भावना पालीवाल ने हरियाणा बाल संरक्षण आयोग से बच्चियों के संबंध में शुक्रवार को संपर्क किया। बताया कि बरामद होने वाली बच्चियों मेंहरियाणा के रोहतक की दो, पानीपत की एक और भिवानी की एक बच्ची शामिल है। पुलिस और बाल संरक्षण आयोग बच्चियों के मामले की जांच में जुट गया है। आखिर क्यों बच्चियों को राजसमंद के होटल में रखा गया था। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा की चार बच्चियां राजसमंद जिले में मिली हैं। अध्यात्मिक शिक्षा के नाम पर इन बच्चियों को गैर कानूनी रुप से वहां पर ठहराया गया था। इस पूरे प्रकरण की जांच हम संबंधित जिलों के बाल संरक्षण अधिकारियों से करवायेंगे। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के तीन जिलों भिवानी, पानीपत, और रोहतक की चार बच्चियों के बरामद होने की पुष्टि हुई है। ये अपने आप में गंभीर मामला है। हरियाणा आयोग लगातार पूरे मामले पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। ये बच्चियां जल्द से जल्द हरियाणा लौटे, ऐसा प्रयास किया है। लौटने के बाद बच्चियों की काउंसिलिंग की जाएगी। तभी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके गी। आयोग इसके अलावा यह जानने की भी कोशिश करेगा कि क्या इस प्रकार से और भी बच्चियां हरियाणा से बाहर गैर कानूनी तरीके से ले जाई गई हैं।

- बाल कृष्ण गोयल, सदस्य हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग हरियाणा

राजसमंद में रोहतक की बच्चियों के मिलने का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
---
राजसमंद में हरियाणा की चार बच्चियों के एक होटल में मिलने का मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित जिले के दिशा निर्देश दिए जायेंगे- बीएस संधू डीजीपी, हरियाणा
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed