फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सरपंच की हत्या के तीनों आरोपियों को जेल भेजा

सरपंच की हत्या के तीनों आरोपियों को जेल भेजा

Tue, 24 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सरपंच की हत्या के तीनों आरोपियों को जेल भेजा
सरपंच हत्याकांड के तीनों आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हड़ौदी सरपंच अनिल हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं, क्रेटा लूट व सरपंच हत्याकांड का चौथा आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। रिमांडवधि के दौरान दो आरोपियों ने पुलिस के सामने 19 वारदातें कबूल की हैं जबकि तीसरा आरोपी पहले किसी वारदात में संलिप्त नहीं था।
ज्ञात रहे कि 13 अप्रैल को स्कोर्पियो सवार चार युवकों ने हड़ौदी निवासी जगदेव से क्रेटा गाड़ी छीन ली थी। हड़ौदी सरपंच ने अन्य ग्रामीणों सहित लुटेरों का पीछा कर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने ग्रामीणों का शिकंजा कसता देख फायरिंग की थी और गोली सरपंच अनिल कुमार की गर्दन में जा लगी थी। इसके बाद दो आरोपी तिवाला निवासी परविंद्र उर्फ लीला व महम के किशनगढ़ निवासी दीपक उर्फ दीपा को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाढड़ा पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया था। इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने प्रदेश के अलावा दिल्ली, गुरूग्राम व राजस्थान में फायरिंग, लूट व हत्या जैसी संगीन वारदातें कबूल कर ली। इसके बाद सीआईए टीम ने क्रेटा लूट व हत्याकांड के तीसरे आरोपी बिरही कलां निवासी जगप्रीत उर्फ जग्गा को गत 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे व गिरफ्त में आए दो अन्य आरोपियों को दोबारा से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। वारदात का चौथा आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को रिमांडवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन::
तीनों आरोपियों को सोमवार को रिमांडवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत्त है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed