{"_id":"5aca87194f1c1bf4618b63fc","slug":"121523222297-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी भाग 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी भाग 2
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चा बेरी रोड आरओबी की सीएम ने रखी नींव, इस्माईला और करौंथा पीएचसी का उद्घाटन
बीडीएस, एमडीएस और एमएस आयुर्वेद की सीटें बढे़ंगी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीएम मनोहर लाल ने रविवार को पुराने आईटीआई मैदान रोहतक में आयोजित विराट व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि भाग लेने से पूर्व दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर आरओबी का शिलान्यास और इस्माईला और करौंथा के स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। डीसी डाक्टर यश गर्ग ने बताया कि आरओबी की लंबाई 266 मीटर होगी, जबकि रेलवे यार्ड की ओर इसकी लंबाई 350 मीटर होगी। इस आरओबी के बनने और इसका जुड़ाव एलिवेटेड रोड के साथ होने से कच्चा बेरी रोड के रेलवे फाटक की वजह से लगने वाले जाम का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके निर्माण पर 63.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जबकि सीएम ने 3.60 करोड़ की लागत से बने इस्माईला और 383.18 लाख की लागत से बने करौंथा पीएचसी को ग्रामीणों को समर्पित किया। वहीं सीएम ने गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में बीडीएस, एमडीएस और एमएस आयुर्वेद की सीटें बढ़ाने समेत सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। यही नहीं संस्था को सरकार की ओर से 1.5 करोड़ की राशि देने की भी घोषणा की। इसमें 51 लाख रुपये सीएम अपने कोटे से देंगे।
बिना साक्षात्कार के देंगे परीक्षा के आधार पर देंगे 38 हजार नौकरियां
हर वर्ग को रोजगार देने का प्रयास है। पिछली सरकार का छोड़ा गया 50 हजार नौकरियों बैकलॉग हम पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा बगैर किसी साक्षात्कार के ही 38 हजार नौकरियां परीक्षा के आधार पर देंगे। अब 14 अप्रैल से अंत्योदय योेजना के तहत हर जिले और खंड स्तर पर ऐसा भवन बनाया जाएगा, जहां सभी सुविधाएं लोगाें को मुहैया होंगी।
नहीं हो सकी घनीपुरा के व्यापारियों की सीएम से मुलाकात
उधर, घनीपुरा के व्यापारियों की रविवार को सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। मंत्री के करीबी जो व्यापारी नेता अब घनीपुरा के व्यापारियों को मंगलवार को चंडीगढ़ में मुलाकात कराने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन पीड़ित व्यापारियों ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। दो दिन पहले दिल्ली से आई जीएसटी की टीम ने शहर में चार जगह छापेमारी की थी। इसके विरोध में घनीपुरा के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी थीं। साथ ही व्यापारी सम्मेलन का विरोध करने का फैसला किया था, लेकिन मंत्री के करीबी व्यापारियों ने भरोसा दिया था कि उनकी समस्या का समाधान होगा। सीएम से भी मुलाकात कराई जाएगी। रविवार को दोपहर दो बजे तक व्यापारी सीएम से मिलने का इंतजार करते रहे।