फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राहुल दादू सहित पांच को मिली अदालत से क्लीनचिट

राहुल दादू सहित पांच को मिली अदालत से क्लीनचिट

Tue, 20 Mar 2018 02:43 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
राहुल दादू सहित पांच को मिली अदालत से क्लीनचिट
फ्लैग : जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सेक्टर 14 के पास छीना-झपटी और तोड़फोड़ का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : राहुल दादू, जोगेंद्र उर्फ जोगा, धर्मेंद्र हुड्डा, नरेंद्र व जगपाल को मिली क्लीनचिट
एडीजे कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में पांचों को किया बरी
घटना के 12 दिन बाद कराया गया था अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सेक्टर 14 के पास छीना-झपटी और तोड़फोड़ के मामले में एडीजे फखरूद्दीन की अदालत ने सोमवार को कबूलपुर निवासी राहुल दादू और जोगेंद्र उर्फ जोगा, बहुअकबरपुर निवासी नरेंद्र सिंह, खिड़वाली गांव निवासी धर्मेंद्र हुड्डा उर्फ धर्मा और सोनीपत जिले के गांव निजामपुर निवासी जगपाल सिंह को साक्ष्यों के अभाव में क्लीनचिट दे दी।
मामले के अनुसार चार मार्च को रेलवे रोड निवासी अशोक कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान वह 22 फरवरी को सेक्टर 14 के पास से गुजर रहा था। तभी कुछ युवक आए और उसका 19 हजार रुपये कीमत का मोबाइल छीन लिया और बाइक तोड़ दी। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। इसके बाद 11 जुलाई 2016 को खिड़वाली गांव निवासी धर्मेंद्र हुड्डा को गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य आरोपी राहुल दादू, जोगेंद्र उर्फ जोगा, नरेंद्र व जगपाल की गिरफ्तारी हुई। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है। सोमवार को एडीजे फखरूद्दीन की अदालत ने पांचों आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
जाट नेता अशोक बल्हारा और कृष्णलाल हुड्डा को धमकी मामले में चार का अभी नाम
फरवरी माह में जाट नेता अशोक बल्हारा के आवास के बाहर अशोक और कृष्णलाल हुड्डा को धमकी व मारपीट के मामले में पीजीआई थाना पुलिस ने राहुल, नरेंद्र, जोगा व जगपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। जबकि एक मामला सदर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्टेडियम के बाहर दिया था राहुल ने धरना
जाट आरक्षण आंदोलन के बाद जसिया में लंबे समय तक जाट नेता यशपाल मलिक के नेतृत्व में धरना चला। उसी समय राजीव गांधी स्टेडियम के सामने राहुल दादू के नेतृत्व में युवाओं का धरना चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed