फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गौरव से भरा है हरियाणा का इतिहास : कप्तान सिंह सोलंकी

गौरव से भरा है हरियाणा का इतिहास : कप्तान सिंह सोलंकी

Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
गौरव से भरा है हरियाणा का इतिहास : कप्तान सिंह सोलंकी
गौरव से भरा है हरियाणा का इतिहास : कप्तान सिंह सोलंकी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि हरियाणा का इतिहास गौरव से भरा है। सीमा की रक्षा से लेकर, शिक्षा, खेलकूद सहित सभी गतिविधियों में हरियाणा का महत्वपूर्ण स्थान है। वे वीरवार को सेक्टर चार स्थित सैनिक स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट 2017 के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्वयुद्ध, 1962 में चीन से युद्ध, 1965 में पाकिस्तान से युद्ध, 1971 में बांग्लादेश को मुक्त कराने के लिए युद्ध या कारगिल का युद्ध। देश का हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा देश के अन्य अन्य राज्यों में सबसे आगे है। प्रदेश में सरकारी और निजी मिलाकर कुल 48 यूनिवर्सिटी हैं। खेलों में भी हरियाणा देश का प्रतिनिधित्व करता है। इससे पूर्व राज्यपाल के रंगीन गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर रही हैं। जिस राज्य की बेटियां उसकी उन्नति में आगे हैं। उस राज्य की प्रगति को सभी को नमन करना चाहिए। विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटी ने पूरे विश्व को जीत लिया। उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड हमारे हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर बनी है। जब उनसे पूछा गया कि कौनसा पेशा सर्वश्रेष्ठ है और उस पेशे को कितनी सैलरी मिलनी चाहिए तो मानुषी ने मां का काम सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उन्हें सबसे अधिक सम्मान देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह सैनिक स्कूल रेवाड़ी की नहीं बल्कि हरियाणा की शान है। एक मई 2009 को इसकी शुरुआत हुई। आज यहां 500 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। एनडीए और एसएसबी में यहां के विद्यार्थी सफल हो रहे हैं। स्थायी भवन और संसाधनों के अभाव में भी बच्चों को सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि ज्ञान, सद्भावना और देशभक्ति भारत की संस्कृति की पहचान है। ज्ञान को व्यवहार और आचरण में लाकर ही शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास होगा। इनसे भी बढ़कर आध्यात्मिक विकास होगा। उन्होंने बच्चों से ज्ञान को आचरण में लाकर अपने चरित्र का विकास करने की भी बात कही।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे डिस्प्ले, एरोबिक, ईंट तोड़ना, आग के गोले से निकलना, सिंगल हैंड और बोथ हैंड स्प्रिंग आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह में 100 मीटर और 800 मीटर की दौड़ भी हुई। 800 मीटर में सागर प्रथम, अजीत द्वितीय और सचिन तृतीय रहे। वहीं 100 मीटर में गुरजिंदर प्रथम, रवि द्वितीय और अजय राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। मार्च पास्ट की ट्रॉफी कटारी और अर्जन हाउस को मिली। प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव सिरोही ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने एनडीए और एसएसबी की परीक्षा में बेहतर मुकाम हासिल किया है। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। जिसका समापन शनिवार को होगा। इस मौके पर रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापडीवास, कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सी. एस. राव, उपायुक्त पंकज, पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, उपमंडल अधिकारी ना. कुशल कटारिया, कमांडर रवि मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से नीचे बैठे कोसली विधायक
कार्यक्रम में कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव मंच से नीचे बैठे। हुआ यूं कि मंच पर पहले से ही अन्य अतिथि बैठ गए थे। रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भी मंच पर जगह मिल गई थी। लेकिन कोसली विधायक को मंच पर जगह नहीं मिलने पर उन्हें नीचे बैठना पड़ा। इसके बाद वह राज्यपाल के साथ रेस्ट हाउस में भी नहीं जाकर सीधे निकल गए। इससे पूर्व विधायक यादव राज्यपाल के सम्मान में केएलपी कॉलेज में बनाए हैलीपेड पर भी गए। उधर, कोसली विधायक ने बताया कि नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। उनका नाम पहले से तय अतिथियों की सूची में नहीं था। वह राज्यपाल के सम्मान में वहां गए थे। बाद में किसी कार्यक्रम के चलते वह सीधे वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed