{"_id":"59cab52f4f1c1b9e538b489a","slug":"121506456879-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी चार कैंटीन और रिफ्रेशमेंट रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी चार कैंटीन और रिफ्रेशमेंट रूम
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी चार कैंटीन और रिफ्रेशमेंट रूम
चरखी दादरी।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए रेलवेे प्रशासन ने चार कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम शुरू करने के लिए योजना तैयार कर हैड अॅाफिस भेज दी है। आने वाले कुछ समय में यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी और इसके बाद उन्हें खाद्य सामग्री लाने के लिए स्टेशन प्लेटफार्म से बाहर की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से रोजाना आठ से 10 हजार यात्री सफर करते हैं। चरखी दादरी के जिला बनने के बाद अब रेलवे विभाग भी सुविधाओं का विस्तार करने में जुट गया है। अंग्रेजी शासन के समय से यहां सुविधाओं की सदैव कमी ही बनी रही है। अब यहां वेटिंग रूम, टिकट बुकिंग आदि की सुविधाओं में विस्तार किया गया है। कुछ दिन पहले यहां एलईडी भी लगा दी गई है। जिससे यात्री किसी भी गाड़ी की लोकेशन व स्थिति का पता आसानी से लगा सकते हैं। मथुरा, जयपुर, बठिंडा, कटड़ा, अलवर , हिसार व रेवाड़ी को जाने वाले ट्रेनें का भी यहां स्टापेज है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग ने स्टेशन पर चार नई कैंटीन और रिफ्रेशमेंट रूम की सुविधा में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
प्लान तैयार कर हैड ऑफिस भेजी
रेलवेे स्टेशन अधीक्षक सत्यवान सिंह का कहना है विभाग की ओर से चार कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम की प्लान तैयार कर हैड ऑफिस भेज दी गई है। जल्द ही इनको मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस समय रेवाड़ी से हिसार तक इस रेलमार्ग को दोहरा रूप दिए जाने पर भी काम चल रहा है। चरखी दादरी से कुछ दूर पहले तक डबल लाइन बिछाई जा चुकी है ऐसे में इस रेलमार्ग पर सवारी गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
== वर्सन-
कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम की मंजूरी मिलते ही यह सुविधा शुरू करवा दी जाएगी। इसकी प्लान तैयार कर रेलवे हैड ऑफिस भेज दी है।
सत्यवान सिंह, स्टेशन अधीक्षक, चरखी दादरी