फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   121 applications for sports academy, allotment will be done after elections

Rohtak News: खेल अकादमी के लिए 121 आवेदन, चुनाव के बाद होगा आवंटन

Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
121 applications for sports academy, allotment will be done after elections
झज्जर। खेल विभाग द्वारा हर जिले में खेल अकादमी खोली जानी है। इसके प्रस्ताव भी पिछले माह मांगे गए थे। 121 आवेदन आए, लेकिन अब तक मुख्यालय की तरफ से खेल अकादमी तय नहीं की गई है। जिला स्तर पर खेल अकादमी के लिए संबंधित सर्वे कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी गई है। अब तक मुख्यालय की तरफ से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। संभावना है कि चुनाव आचार संहिता के चलते खेल अकादमी आवंटित नहीं नहीं की गई है।
विज्ञापन

नए सत्र में चालू की जाने वाली खेल नर्सरी के लिए मार्च माह में खेल विभाग ने खेल अकादमी व स्कूलों से आवेदन मांगे थे। इसके लिए 121 आवेदन पहुंचे थे। पिछले वर्ष जिले में 35 खेल नर्सरी अलॉट की गई थी। जिले में खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए प्रत्येक वर्ष खेल नर्सरी शुरू की जा जाती है। जिले में वर्ष-2023 में खेल नर्सरी 35 थी, जो 31 जनवरी 2023 से शर्तों के मुताबिक बंद हो गई थी। खेल विभाग ने इस बार खेल नर्सरियों के लिए खिलाड़ियाें की संख्या बढ़ाई है। इससे पहले एक खेल नर्सरी में 5 खिलाड़ी होते थे, लेकिन अब यह संख्या 10 होगी।
विज्ञापन


मिलती है डाइट की राशि
खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को 8 से 14 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों को 1500, 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह पोषण आहार के लिए दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेसलिंग के लिए आए सबसे ज्यादा 26 आवेदन
सबसे ज्यादा आवेदन रेसलिंग के लिए 26 आए हैं। इसी प्रकार से कबड्डी के लिए 21 आवेदन आए हैं। इसके अलावा आर्चरी के लिए एक, एथलेटिक के लिए 14, बैडमिंटन के लिए दो, बैसबाल के लिए एक, बास्केटबाल के लिए 8, बाक्सिंग के लिए दो, कैनोइंग के लिए एक, साइकलिंग के लिए एक, फैंसिंग के लिए एक, फुटबाल के लिए 12, हैंडबाल के लिए 5 खख्हाकी के लिए चार, जूडो के लिए तीन, कराटे के लिए एक, नेटबाल के लिए तीन, शूटिंग के लिए दो, साफ्टबाल के लिए दो, स्वीमिंग के लिए तीन, ताइक्वांडो के लिए एक, वालीबाल के लिए तीन, वेटलिफ्टिंग के लिए एक, वुशू के लिए तीन आवेदन आए हैं।


वर्जन

खेल अकादमियों के लिए 121 आवेदन आए थे। इनका सर्वे कर मुख्यालय को सर्वे रिपोर्ट भेजी हुई है। फाइनल मुख्यालय ने करना है। अभी कोई जानकारी मुख्यालय से नहीं आई है।

ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed