फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   120 couples to tie the knot on Valentine's Day, flower business also flourishes

Rohtak News: वैलेंटाइन डे पर परिणय सूत्र में बंधेंगे 120 जोड़े, फूल कारोबार भी महका

Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
120 couples to tie the knot on Valentine's Day, flower business also flourishes
13-शहर के डी पार्क के पास फूलों की खरीदारी करने पहुंचीं युवतियां। संवाद
रोहतक। वैलेंटाइन डे पर इस बार खूब शहनाई बजेगी। पंडितों के अनुसार जिले में वैलेंटाइन डे पर 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके चलते फूल कारोबार भी महक उठा है। फूलों के दाम दोगुने तक हो चले हैं।
विज्ञापन

इन दिनों घर सजावट के लिए फूलों की डिमांड बढ़ गई है। इतना ही नहीं पंडितों, बैंड-बाजा व गाड़ी वालों की बुकिंग पहले से ही हो गई है। हाेटल व वाटिकाएं भी बुक हैं। शादियों के सीजन के चलते शहर के बाजाराें में भी चहल-पहल बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

शिवाजी काॅलोनी शिव मंदिर के ज्योतिष आचार्य डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने का अनुमान है। शादियों के लिए दो माह पहले ही पंडितों की एडवांस बुकिंग हो गई। ज्यादातर युवाओं ने शादी को यादगार बनाने के उद्देश्य से इस दिन का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डी पार्क के फूल विक्रेता विकास ने बताया कि एक पिंक गुलाब की कीमत पिछले सप्ताह 40 रुपये थी जो अब 80 रुपये हो चली है। लाल गुलाब की कीमत 30 से बढ़कर 50 रुपये हो गई है। गेंदे के फूलों की माला भी 30 से बढ़कर 50 रुपये की हो गई है।

शहर में 250 से अधिक फूल विक्रेता
दिल्ली रोड के फूल विक्रेता दिव्यांश कुमार ने बताया कि वरमाला भी 200 रुपये व इससे अधिक की बनाई जा रही है। गेंदा, गुलाब, जरबरा, डेलिया, गुलदाऊदी व ग्लाइड आदि किस्मों के फूल उपलब्ध हैं। घर की सजावट के लिए भी एडवांस बुकिंग की जा रही है। शहर में 250 से अधिक फूल विक्रेता हैं। इन पर दिल्ली से रोजाना 20 क्विंटल से अधिक फूलों की आवक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed