{"_id":"6161e9838ebc3ee3d854f080","slug":"12-year-old-student-of-sector-three-corona-infected-rohtak-news-rtk6265603124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर तीन का 12 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर तीन का 12 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। शनिवार को एक नया संक्रमित सामने आया है। शहर के सेक्टर तीन में रहने वाले 12 वर्षीय छात्र के रूप में इसकी पहचान हुई है। इस नए संक्रमित समेत अब तीन मरीज आइसोलेशन में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में शनिवार को 12 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। शनिवार को विभाग ने 810 लोगों के सैंपल लिए, जबकि 455 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण दर 4.89 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.72 प्रतिशत है।
इधर, टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को 2417 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1027 को पहली और 1390 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक 861628 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
विज्ञापन
आज यहां लगेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए शिविरों का आयोजन कर रहा है। रविवार को भी 10 जगह शिविर लगाए जाएंगे। इसमें जैन जती, जैन स्थानक, सती भाई साई दास, पुरानी आईटीआई रामलीला, कुताना बस्ती, प्राचीन रामलीला पुराना बस स्टैंड, जवाहर नगर, जेआरबीएल स्कूल जनता कॉलोनी, वैद्य केसर दास, डीएलएफ पार्क शामिल हैं।