फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 thousand people waiting for happy card

Rohtak News: 12 हजार लोगों को हैप्पी कार्ड का इंतजार

Fri, 25 Oct 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
12 thousand people waiting for happy card
झज्जर। झज्जर बस डिपों में हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंचे लोग। फोटो- संवाद
झज्जर। सरकार ने एक लाख से कम सालाना आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज में एक हजार किलोमीटर सफर करने की सुविधा दी है। इसके लिए झज्जर डिपों में अब तक 36734 कार्डों के लिए आवेदन आए हैं। इनमें से केवल 24652 हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। 12082 लोगों को अभी भी इनका इंतजार है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के ओर से एक लाख से कम सालना आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोड़वेज में एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त में सफर करने के लिए हैप्पी कार्ड योजना चलाई जा गई। जिसके तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपय से कम है, उन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। झज्जर डिपों में अब तक 36734 कार्डों के लिए आवेदन किया जा चुका है। 24652 हैप्पी कार्ड अब तक बनाए जा चुके हैं जिनमें से 21763 हैप्पी कार्ड विधानसभा चुनाव से पहले बनकर आ चुके थे और उन्हें वितरित किया जा रहा है। जिन लोगों ने 26 जुलाई के बाद हैप्पी कार्ड के लिए अप्लाई किया था उनके हैप्पी कार्ड विधानसभा चुनावों के कारण बनकर नहीं आए थे। विधानसभा चुनाव के बाद 2889 नए हैप्पी कार्ड बनकर आ चुके हैं। जिन लोगों के नए हैप्पी कार्ड बनकर आए है, उन्हें झज्जर बस डिपों से अपने हैप्पी कार्ड ले जाने के लिए मोबाइल पर सूचना दी जा रही है। मोबाइल पर सूचना मिलने के बाद लोग अपने हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन


हैप्पी कार्ड के लाभ
प्रदेश के एक लाख वार्षिक आय वाले परिवार हरियाणा रोडवेज की बसों में साल में एक हजार किलोमीटर फ्री में यात्रा कर सकेगें। एक हजार किलोमीटर समाप्त हो जाने पर इसमें रिचार्ज करवा कर सफर किया जा सकता है। कार्ड बनने के एक साल बाद फिर से हैप्पी कार्ड पर साल में एक हजार किलोमीटर तक फ्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

विधानसभा चुनाव के कारण नए हैप्पी कार्ड बनकर आना बंद हो गए थे। चुनाव के बाद 2889 नए हैप्पी कार्ड बनकर आए है। जिन लोगों के कार्ड बनकर आए है, उन्हें मोबाइल कर सूचना दी जा रही है ताकि लोग अपना हैप्पी कार्ड ले जा सके और इसका लाभ उठा सके।
दीपक कुमार, ट्रैफिक मैनेजर हरियाणा रोडवेज, झज्जर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed