फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 inch sewer line will be laid in the old city, 18 streets of ward six approved

Rohtak News: पुराने शहर में बिछेगी 12 इंच की सीवर लाइन, वार्ड छह की 18 गलियां मंजूर

Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
12 inch sewer line will be laid in the old city, 18 streets of ward six approved
कायस्थान मोहल्ला ​स्थित चित्रगुप्त मंदिर वाली गली में भरा सीवर का गंदा पानी। संवाद
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुराने शहर में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के कार्यकाल में करीब 40 साल पहले बिछाई गई चार इंच की सीवर लाइन को 12 इंच में बदला जाएगा। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से वार्ड नंबर छह की 18 गलियों की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

पेयजल लाइन भी बिछाई जाएगी जिसकी मंजूरी के लिए विभाग ने फाइल भेजी है। मानसून के बाद सीवर व पेयजल लाइन पर काम होगा। इसके बाद नए सिरे से गलियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

एक दिन पहले नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने वार्ड नंबर छह का निरीक्षण किया था। वार्ड की महिला पार्षद नीरा भटनागर व पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर ने आयुक्त के सामने पुराने शहर में पेयजल व सीवर जाम की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उनकी तरफ से ऐसी गलियों की सूची भेजी जा चुकी है जहां सबसे ज्यादा दिक्कत है। जगह-जगह सीवर का पानी भरा रहता है जो पेयजल लाइन में मिलकर घरों में पहुंच रहा है। विभाग को शिकायत करते है तो जवाब मिलता है कि लाइन पुरानी हो चुकी है। इस कारण दिक्कत आती है। विभाग की तरफ से बताया गया कि वार्ड छह की गलियों में सीवर व पेयजल लाइन दोबारा बिछाई जाएंगी।
---
यहां बिछाई जाएंगी सीवर व पेयजल लाइन
: परस मोहल्ला काठ की प्याऊ
: बांस गेट वाली गली पूरा बांस
: शिकारी मंदिर वाली गली कायस्थान मोहल्ला
: महावीर गली, चमेली मार्केट
: मालाशाह धर्मशाला वाली गली व गनैरी वाली गली, प्रताप मोहल्ला
: मंदिर वाली गली, कलालान मोहल्ला
: सुशीला शर्मा वाली गली व रोहिल्ला वाली गली, पिथवाड़ा मोहल्ला
: आंबेडकर चौपाल के सामने एससी बस्ती, डेयरी मोहल्ला
: फूलसिंह नंबरदार, देवेंद्र चहल व कुम्हारों वाली गली, डेयरी मोहल्ला
नोट : मिठाई की दुकान से लेकर माता दरवाजा चौक बाबरा मोहल्ला तक 24 इंच की पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
-----------
यहां भी बिछेगी सीवर लाइन
वहीं, केवल गंज में बंगालियन गली, पिथवाड़ा मोहल्ला, शेर सिंह छापे वाली गली, चांदनी बाई वाली गली व प्रधाना मोहल्ला में मंदिर वाली गली में भी सीवर लाइन बदली जाएगी।

---------------
वार्ड छह में सीवर व पेयजल लाइन की दिक्कत है। चार इंच की जगह 12 इंच की सीवर लाइन बिछेगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
---
वार्ड के अंदर 18 गलियों में सीवर व पेयजल लाइनें बदली जाएंगी। माता दरवाजा चौक से लेकर बड़ा बाजार में मिठाई की दुकान तक मुख्य गली में पेयजल लाइन ही बिछेगी। बाकी जगह सीवर व पेयजल लाइनें बदली जाएंगी।
- नीरा भटनागर, पार्षद वार्ड नंबर छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed