फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11.64 lakh cheated in the name of giving loan

Rohtak News: लोन देने के नाम पर ठगे 11.64 लाख रुपये

Wed, 14 Jun 2023 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
11.64 lakh cheated in the name of giving loan
रोहतक। ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार लोन देने के नाम पर 11, 64, 498 रुपये ठगे गए हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलानौर निवासी सुरेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसे 13 मार्च 2023 को मोबाइल पर कॉल आया। फोन किसी महिला ने किया। इसने अपने आपको लोन विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपको एक लाख से 25 लाख रुपये का प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत पर्सनल लोन मिल सकता है। इसमें 40 प्रतिशत सब्सिडी है। उसकी बातों पर विश्वास हो गया और 15 लाख रुपये का लोन लेने के बारे में कहा। उसने 24 मार्च 2023 को फिर से फोन किया और लोन प्रक्रिया के लिए मेरा आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते की पासबुक विवरण मांगा। दस्तावेजों के साथ फाइल चार्ज के नाम पर 3500 रुपये मांगे। इसके बाद 27 मार्च 2023 को उन्होंने व्हाट्सअप पर पासवर्ड भेजा और कहा कि गुगल पर केवीआईसी लॉकर आईडी व पासवर्ड दो। फोन कर मुझे 15 लाख रुपये का लोन पास होने की सूचना दी। लोन बीमाकर्ता के नाम पर 25,000 रुपये मांगे। कोटेशन के लिए 90,000 रुपये मांगे। बाद में लोन 15 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपये होने की जानकारी दी गई। मुझे लोन का झांसा देकर कुल 11,64, 498 रुपये ठग लिए। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed