फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   116 had applied for sports material, till now 30 have received the material due to election code of conduct.

Rohtak News: 116 ने खेल सामग्री के लिए किया था आवेदन, चुनाव आचार संहिता के चलते अब तक 30 को मिला सामान

Wed, 01 May 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 01 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
116 had applied for sports material, till now 30 have received the material due to election code of conduct.
खेल स्टेडियम में रखा हुआ खेल का सामान।
झज्जर। खेल विभाग ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों व वार्ड पार्षदों को खेल सामान देने का निर्णय लिया था ताकि ग्राउंड स्तर पर खेल प्रतिभाएं आगे आ सकें। सामान के लिए जिले से कुल 116 आवेदन खेल विभाग को मिले थे, इसमें से अब तक 30 को सामान वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

हरियाणा खेल विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की हुई है। इसके तहत अब सीधे खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि ग्राम पंचायतों को खेल विभाग खेल सामान उपलब्ध कराएगा। ये खेल सामान ग्रामीण खेल प्रतिभाओं का कौशल निखारने में इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर अब भी अधिकांश गांवों में खेल स्टेडियम नहीं हैं। इसके बावजूद फिर भी ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपने बूते ही खेल कौशल को निखार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियां पा रहे हैं। जिले में कई गांवों में लड़कों ने ही नहीं बल्कि लड़कियों ने भी कई खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। इसके चलते विभाग ने यह सामान देने का निर्णय लिया था। खेल विभाग ने अब तक जिले के 28 गावों को खेल सामग्री वितरित कर चुकी है। जिले के विभिन्न गावों व कस्बों की ग्राम पंंचायतों से 15 मार्च तक खेल सामग्री के लिए आवेदन मांगे थे, इसमें कुल 116 गावों के द्वारा खेल सामग्री के लिए आवेदन आए थे।
विज्ञापन




किन गावों को मिली कौनसी खेल सामग्री
खुड्डन - कुश्ती
छपार - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती
शेरिया - वालीवाॅल, क्रिकेट
सुबाना - वालीवाॅल, क्रिकेट
पलड़ा - वालीवाॅल, क्रिकेट
धानिया - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती
जाहिदपूर - वालीवाॅल, क्रिकेट
समसपुर माजरा - वालीवाॅल, कुश्ती
दादनपूर - वालीवाॅल, क्रिकेट
नूनामाजरा - कुश्ती, फुटबाॅल
अहरी - वालीवाॅल, कुश्ती, फुटबाॅल
कबलाना - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती, फुटबाॅल, बास्किटबाॅल
माछरौली - क्रिकेट, कुश्ती, फुटबाॅल
दहकोरा - वालीवाॅल, कुश्ती, क्रिकेट, बास्किटबाॅल
बिरोहर - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती, फुटबाॅल, बास्किटबाॅल
धारौली - वालीवाॅल, क्रिकेट
लड़रावण - कुश्ती, बास्केटबॉल
मांडौठी - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती
बुपनिया - कुश्ती
गोच्छी - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती
जसौरखेड़ी - कुश्ती
सूरहा - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती, फुटबाॅल, बास्किटबाॅल
सुलौधा - कुश्ती
छबीली - वालीवाॅल, क्रिकेट
माजरा बी - कुश्ती
अंबोली - वालीवाॅल, क्रिकेट, कुश्ती
बिठला - क्रिकेट, कुश्ती
सिलाना - वालीवाॅल, क्रिकेट
रायपुर - क्रिकेट
खाजपुर- वालीवाॅल, कुश्ती


जिन गावों ने आवेदन किया है, लेकिन खेल सामग्री नहीं मिली है, ऐसे गावों को आचार संहिता के बाद खेल सामग्री दे दी जाएगी। अब तक 30 गांवों को सामान दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed