फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यूं हुआ रोहतक लोकसभा क्षेत्र में मतदान

यूं हुआ रोहतक लोकसभा क्षेत्र में मतदान

Mon, 13 May 2019 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
यूं हुआ रोहतक लोकसभा क्षेत्र में मतदान
रोहतक। लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 20 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। महम में सबसे ज्यादा तो कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के हलके बादली में सबसे कम मतदान हुआ है। दोपहर बाद सभी नौ हलकों में वोट डालने की गति तेज हुई।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल में ही दम तोड़ गई 78 मशीन
रविवार को मतदान के दौरान 78 मशीन जवाब दे गई। चुनाव अधिकारियों को लोकसभा क्षेत्र के अंदर 27 बैलेट यूनिट, 28 कंट्रोल यूनिट और 29 वीवीपैट बदलनी पड़ी। इतना ही नहीं, मॉक ड्रिल के दौरान ही 24 बीयू, 25 सीयू व 26 वीवीपैट मशीन जवाब दे गई।
विज्ञापन


सखी मतदान केंद्र पर डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई पोलिंग
चुनाव आयोग की तरफ से कलानौर हलके का सखी मतदान केंद्र इंदिरा कालोनी स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में बनाया गया था। पोलिंग बूथ पर सभी कर्मचारी महिलाएं थी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के समय मशीन में टाइम सही नहीं आ रहा था। उसे बदलने में डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ स्कूल में 15 से 20 मिनट देरी से मतदान, लगी लंबी लाइन
उधर, गौड़ स्कूल व डिग्री कालेज में कलानौर हलके के मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह गौड़ स्कूल में 15 से 20 मिनट तक पोलिंग शुरू नहीं हो सकी। मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लग गई। 7 बजकर 20 मिनट पर पोलिंग शुरू हो सकी।

फाइनल पोलिंग
हलका कुल 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
महम 75.40 14.7 30.2 46.5 58.9 70.2
गढ़ी सांपला-किलोई 74.34 9.31 17.2 40.39 52.03 70.2
रोहतक शहर 64.70 9.00 23.5 36.00 48.03 60.00
कलानौर 73.31 9.00 24 42 56 66
बहादुरगढ़ 64.84 10 23 39.5 51 61
बादली 59.50 5 12 30 48.5 57
झज्जर 69.00 7 23 41 53 63
बेरी 70.00 8.5 15 32 49 62
कोसली 71.93 6.5 23.8 41.5 56.4 69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed