फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खरावड़ बाईपास पर बस पलटी, कई घायल

खरावड़ बाईपास पर बस पलटी, कई घायल

Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
खरावड़ बाईपास पर बस पलटी, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांपला। सांपला के खरावड़ बाईपास के निकट दिल्ली के नरेला से आ रही बारातियों की बस कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 बाराती चोटिल हो गए। गनीमत रही कि जान की हानि नहीं हुई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान एक घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे दिल्ली के नरेला से युवक की बारात रोहतक के बनियानी गांव में जा रही थी। बताया कि जैसे ही बस खरावड़ बाईपास के पास पहुंची तो सामने जा रही कार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। इससे बस में सवार 12 बाराती चोटिल हो गए। एक को पीजीआई जब कि अन्य को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाते हीं सांपला एसएचओ कुलबीर सिंह व चौकी इंचार्ज हरिआम भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सांपला एसएचओ कुलबीर ने बताया कि बारातियों को मामूली चोट लगी है। कुछ बारातियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed