फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिसकर्मी ने मजदूर के साथ पहले पी शराब फिर नशे में मारी माथे पर गोली

पुलिसकर्मी ने मजदूर के साथ पहले पी शराब फिर नशे में मारी माथे पर गोली

Sat, 05 May 2018 08:52 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने मजदूर के साथ पहले पी शराब फिर नशे में मारी माथे पर गोली
पुलिसकर्मी ने मजदूर के साथ पहले पी शराब फिर नशे में मारी माथे पर गोली
विज्ञापन

घटना के बाद से आरोपी है फरार, मजिस्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात है पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। गांव छुछकवास में एक पुलिसकर्मी ने पहले तो मजदूर के साथ शराब पी और फिर रिवाल्वर से उसके माथे पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मजदूर के साथी उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई रोहतक पहुंचते ही घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। आरोपी हवलदार की पहचान कृष्ण पुत्र बलवान निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपी हवलदार जिला अदालत के एक मजिस्ट्रेट का सुरक्षा कर्मचारी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक मजदूर के चाचा की शिकायत पर आरोपी हवलदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार चरखी दादरी निवासी हरियाणा पुलिस के हवलदार कृष्ण ने करीब दो साल पहले झज्जर बाईपास पर एक होटल बनाया था। इस दौरान उसने अपने यहां उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी बुद्धसेन 23 वर्षीय पुत्र सुखलाल और उसके अन्य साथियों को रखा था। दो माह तक रहने के बाद बुद्धसैन अपने साथियों के साथ काम छोड़कर यहां से चला गया और छुछकवास गांव में रेती-क्रेशर की ढुलाई का काम करने लगा। इस दौरान आरोपी हवलदार कृष्ण के होटल की नौकरी छोड़ने के बाद भी उसका मृतक व अन्य मजदूरों से मेल-जोल जारी रहा। पुलिस की मानें तो आरोपी हवलदार कृष्ण शनिवार देर शाम शराब की बोतल व अन्य खाने-पीने का सामान लेकर कस्बा छुछकवास में वहां पहुंच गया, जहां पर बुद्धसैन अपने साथी मजदूरों के साथ किराए के कमरे मेें रहता था। यहां इन सभी ने शराब पी और सो गए। शनिवार सुबह आरोपी हवलदार कृष्ण ने फिर मजदूरों के सामने ही रात के समय की बची हुई शराब पी ली। कृष्ण को नशा चढ़ा तो उसने रिवाल्वर निकाल कर बुद्धसैन पर तान दी। मृतक के साथी मजदूरों की माने तो आरोपी हवलदार द्वारा चलाई गई एक गोली खाली भी चल गई। आरोपी ने दोबारा से रिवाल्वर में गोली डालकर चला दी जो बुद्धसैन के माथे में जा लगी। घटना के बाद आरोपी जहां मौके से फरार हो गया। बुद्धसैन के साथी मजदूर प्रदीप, परसराम, लालजीत व प्रेम शंकर उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही बुद्धसैन की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर बेरी थाना प्रभारी तेलूराम, छुछकवास चौकी इंचार्ज शेषराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सबूत जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे प्रदीप की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नशे में धुत्त हरियाणा पुलिस के हवलदार ने गांव छुछकवास में प्रवासी मजदूर को माथे में गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रवासी मजदूर बुद्वसैन ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे के बयान पर हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, प्रयास है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शेषराज, छुछकवास, चौकी इंचार्ज।
फोटो संख्या-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed