फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4 अप्रैल को सीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड पेंशनधारी कर्मचारी

4 अप्रैल को सीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड पेंशनधारी कर्मचारी

Tue, 13 Mar 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
4 अप्रैल को सीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड पेंशनधारी कर्मचारी
4 अप्रैल को सीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगे पेंशनधारी कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महम।
स्थानीय राठी गार्डन में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन सदस्यों की बैठक राजमल सिवाच की अध्यक्षता में हुई। जिसका मंच संचालन रामफल राठी ने किया। रिटायर्ड पेंशनधारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सतवीर सहरावत व उप प्रधान डॉक्टर बुध सिंह बल्हारा ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 65, 70, 75 वर्ष की आयु के बाद क्रमश: 5,10 व 15 प्रतिशत बेसिक आधार पर बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा महंगाई भत्ता 500 बढ़ा कर 2500 प्रतिमाह किया जाए। महिलाओं की तरह पुरुष यात्रियों को 60 वर्ष के बाद यात्रा में 50 प्रतिशत छूट मिलनी चाहिए। सभी जिलों में मेडिकल पैनल अस्पताल खोले जाएं । 14 जनवरी 1979 के आदेश सामान्य आधार पर लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को सभी रिटायर्ड कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पर संयुक्त संघर्ष तालमेल कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन करेंगे। साथ-साथ स्थानीय कार्यकारिणी का गठन करने के लिए इकट्ठे हुए पेंशनधारियों ने सदस्यों को सावधान करते हुए कहा कि कुछ संगठन पेंशनरों से पैसे इकट्ठा कर उनका दुरुपयोग कर रहे हैं। भविष्य में ऐसे संगठनों से सावधान रहने की जरूरत है। इस अवसर पर मास्टर धीर सिंह, शिवचरण, ओम नारायण शर्मा, डॉक्टर चांदराम ग्रेवाल, मास्टर भीम सिंह, रामचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्सन-12 एमएचएम 1 : महम में बैठक की जानकरी देते रिटायर्ड पेंशनधारक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed