फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाट चेतना रैली की तैयारियां चरम पर, कोई समर्थन में तो कोई आया विरोध में

जाट चेतना रैली की तैयारियां चरम पर, कोई समर्थन में तो कोई आया विरोध में

Sun, 11 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जाट चेतना रैली की तैयारियां चरम पर, कोई समर्थन में तो कोई आया विरोध में
जाट चेतना रैली को लेकर संघर्ष समिति व प्रशासन ने तेज की तैयारियां -
विज्ञापन

सांपला से जाटों ने भरी हुंकार, सतगामा खाप आई मलिक के विरोध में

- डीसी को सौंपा मांग पत्र, नहीं करेंगे शाह की रैली का विरोध
- राहुल दादू बोले, मलिक को देंगे समर्थन, चुना सही मौका

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अमित शाह की जींद में बाइक रैली को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष रैली को लेकर सियासत चरम पर पहुंच गई है। जाट नेताओं ने जहां शनिवार को सांपला के छोटूराम स्मारक से प्रचार शुरू किया और गांव-गांव पहुंच कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पंजीकरण किया। दूसरी तरफ सतगामा खाप के प्रधान राजकुमार सुनारिया के नेतृत्व ग्रामीण डीसी से मिले और यशपाल मलिक का समर्थन न करने का फैसला किया। जबकि जेल में बंद रहे युवाओं की तरफ से राहुल दादू ने मलिक के फैसले का समर्थन किया। साफ किया कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सही समय पर उचित कदम उठाया है।

सुबह जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता अशोक बल्हारा, ओमप्रकाश हुड्डा, जयबीर कुंडू, महीपाल करोर, उमेद रिठाल व कृष्ण लाल हुड्डा के नेतृत्व में जाट समाज के लोग सांपला में छोटूराम स्मारक पर एकत्रित हुए। वहां मीटिंग करके गाड़ियों में इस्माईला, गिझी, पाकस्मा, भालौठ, रुड़की, किलोई, जसिया, सांघी, चिड़ी, लाखनमाजरा, अजायब, बलंबा, महम, कलानौर, सुंडाना और शाम को रोहतक शहर में कई कॉलोनियों में जींद की चेतना रैली के लिए संपर्क किया। समिति के सदस्य पवन हुड्डा ने बताया कि अब तक एक हजार के करीब ट्रैक्टरों की सूची उनके पास आ चुकी है।
विज्ञापन


सतगामा खाप मिली डीसी से, यशपाल मलिक का समर्थन नहीं
सतगामा खाप के कथित प्रधान राजकुमार सुनारिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण डीसी से मिले और कहा कि वे अमित शाह की रैली का विरोध नहीं करेेंगे। साथ ही यशपाल मलिक के फैसले का समर्थन नहीं करते। सतगामा खाप के कथित प्रधान राजकुमार सुनारिया ने कहा कि मामले को लेकर शनिवार को 11 गांवों के गणमान्य लोगों की पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अमित शाह की रैली का विरोध नहीं किया जायेगा क्योंकि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। यशपाल मलिक ने तुगलकी फरमान को सतगामा पंचायत ने सिरे से खारिज कर दिया। पंचायत में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जाट समाज को आरक्षण दे। साथ ही पंचायत ने समाज के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा न बिगाड़ें। असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। दावा है कि पंचायत में उपप्रधान अभेराम, संदीप बुधवार, धर्मबीर, रूपचन्द सदस्य, चन्द्र, सोमे सुनारियां, अमर सिंह, जगदीश, महेन्द्र, चेयरमैन सुनील, सरपंच बारू रामधन, सरपंच हनुमान, शुभम ककराना, बलबीर, कुलदीप कन्हैली, रघबीर, काला, कपूरा, कृष्ण, जय सिंह मायना, दिनेश पार्षद, सुखबीर धनखड़, बलबीर करौंथा, पूर्व सरपंच राकेश, सीलक शिमली, भूप सिंह, अजय, मल्ले पहलवान व ब्रह्मा रिटौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल दादू बोले, यशपाल मलिक ने सही समय पर उठाया कदम
पिछले साल जाट आरक्षण को लेकर राजीव गांधी स्टेडियम के बाद अलग से धरना देने वाले जाट जाग्रति सेना के संयोजक राहुल दादू का कहना है कि यशपाल मलिक के फैसले का वे समर्थन करते हैं। मलिक ने सही समय पर उचित कदम उठाया है। वे अमित शाह की रैली का विरोध करते हैं। क्योंकि आज भी युवा जेलों में बंद हैं। सरकार ने अभी तक रिहा नहीं किया है।



हर हाल में होगी शाह की रैली मनीष ग्रोवर
रोहतक (ब्यूरो)। जींद में 15 फरवरी को होने वाली अमित शाह की रैली के समांतर जाट चेतना रैली करने पर प्रदेश के राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि अमित शाह की रैली सौ प्रतिशत होगी। किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी। जाट समाज की ज्यादातर मांगें पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में अब किसी तरह के विरोध व प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है। वे शनिवार को जनता कॉलोनी में रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

बाइक व स्कूटर प्रदूषण फैलाते हैं तो पूरे देश में कर दिया जाए बंद
मंत्री ने कहा कि अमित शाह की रैली में पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्त्ता जींद पहुंचेंगे। अगर स्कूटर व बाइक से प्रदूषण फैलता है तो पूरे देश में प्रतिबंध लगा देना चाहिए। रैली में एक लाख बाइक पर कार्यकर्ता पहुंचेंगे। साफ किया कि प्रदेश सरकार जाट आरक्षण संघर्ष समिति की 95 प्रतिशत मांगों को मान चुकी है। ऐसे में किसी तरह के आंदोलन या प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है।

इनेलो को काले कारनामों के चलते सब कुछ काला दिख रहा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इनेलो द्वारा काले झंडे दिखाने के फैसले पर ग्रोवर ने कहा कि इनेलो को 15 साल पहले प्रदेश की जनता नकार चुकी है। इनेलो को अपने काले कारनामों के चलते ही सब कुछ काला रंग ही दिखाई दे रहा है। लोकसभा में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी की हंसी को लेकर मनीष ग्रोवर ने निशाना साधा और कहा कि नेहरू गांधी से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस नेताओं ने देश को बर्बाद किया है और जिस तरह से लोकसभा में रेणुका चौधरी हंसी है, उससे साफ है कि वह कांग्रेस पर ही हंस रही है।


शाह की रैली को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयार किया सुरक्षा प्लान -----
केन्द्रीय गृह सचिव के साथ हुई बैठक, माइक्रो प्लान की दी जानकारी
रोहतक (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली को लेकर उठे विवाद के बाद प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षा का खाका तैयार है। जिस पर शुक्रवार को दिल्ली में गृहमंत्रालय के अधिकारियों के साथ प्रदेश के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक केे दौरान रैली के होने वाले विरोध के बाद व पहले की घटना से निपटने की तैयारी पर चर्चा हुई।

प्रदेश के अधिकारियों की ओर से जींद रैली में बाइक से जाने वालों को रोके जाने वाले स्थान व आस पास के सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। प्रदेश में किस जिले में रैली पर आने वालों की रोक अधिक विरोध होगा। उसके साथ ही जींद को जोड़ने वाले मार्गों का खाका खींचा गया है। जिले की संवेदनशीलता के आधार पर केन्द्र से मिलने वाले अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख नाके, पावर हाउस, सचिवालय व अन्य सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा का खास ध्यान दिया गया है। रोहतक आई जी नवदीप सिंह विर्क भी बैठक में शामिल रहे। जिनकी ओर से सुरक्षा प्लान की जानकारी दी गई। जाट आंदोलन के दौरान रोहतक प्रमुख केंद्र रहा। इसकी सुरक्षा को लेकर खास प्लानिंग की गई है।

पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक आज
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक बी एस संधू रविवार को सूरजकुंड फरीदाबाद में बैठक करेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश के सभी रेंज के आई जी व पुलिस कप्तान मौजूद रहेंगे। जींद में अमित शाह की रैली को लेकर हो रहे विरोध से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि सूरजकुंड मेला चल रहा है।


ऑटो वाले भी निकालेंगे शाह की रैली की हवा : टांक
सड़क पर ऑटो लगाकर करेंगे रोड जाम
दबाव में जाटों के केस ले रहे वापस, शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले चालकों के क्यों नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा प्रदेश आटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष तस्वीर सिंह टांक ने कहा कि जींद में 15 फ रवरी को होने वाली अमित शाह की मोटर साइकिल की हवा प्रदेश के आटो चालक निकालेंगे। यह फैसला रोहतक में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि वे पूरे प्रदेश में हर जिले के प्रवेश द्वार पर अपने ऑटो लगाकर रोड जाम कर देंगे। साथ ही जिस भी बाइक या अन्य वाहन पर भाजपा का झंडा लगा होगा, उसे रैली में नहीं जाने देंगे। इसके लिए उन्होंने 21 सदस्यों की राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष पंडित चंद्रकांत भारद्वाज होंगे। साथ ही वे रैली में पहुंच कर अमित शाह को मांग पत्र देंगे। बताएं कि भाजपा सरकार में आटो चालकों की पासिंग फ ीस जो पहले 25 रुपये प्रतिमाह थी जो अब 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कर दी गई है। प्रदर्शन करने पर ऑटो चालकों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। आटो यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा बार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वार पर केस वापस लेने की मांग की जा चुकी है, लेकिन उसे अनदेखा किया जा रहा है। दूसरी तरफ दबाव में सरकार जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई आगजनी व लूटपाट के मामलों को वापस ले रही है। इससे सरकार का दोगलापन उजागर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed