{"_id":"5a3814094f1c1bc8678c24b6","slug":"11513624585-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला शव
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर झूलता मिला शव
चरखी दादरी।
गांव अख्तयारपुरा के समीप कुएं के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता मिला। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
सदर पुलिस थाना प्रभारी रघबीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव अख्तयारपुरा के समीप खेतों में बने कुएं के पास एक व्यक्ति का शव फंदे से लटक रहा है। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पास मौजूद मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने शव की पहचान गांव चरखी निवासी वीरेंद्र के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक कुछ रोज पहले ही जेल से छूटकर आया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की गई है।