{"_id":"59caa4b44f1c1b7a548b4898","slug":"11506452660-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने युवती पर लगाया रेप का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने युवती पर लगाया रेप का आरोप
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
किशोर ने युवती पर लगाया रेप का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पिछले वर्षों बालीवुड में बनी फिल्म ‘एतराज’ लोगों के जेहन में होगी, इसमें अभिनेता ने अभिनेत्री पर हरासमेंट का केस चलाया था। अब हरियाणा में पहली बार कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। अब जठलाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर ने फर्कपुर क्षेत्र की एक युवती पर उसे फुसलाकर साथ ले जाने और उससे गलत काम करने (रेप)का आरोप लगाया है। लड़के ने इसकी शिकायत सीडब्ल्यूसी से की थी। अब सीडब्ल्यूसी ने पुलिस अधीक्षक से युवती पर रिपोर्ट दर्ज करने की सिफारिश की है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
जठलाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला साढ़े सत्रह वर्षीय लड़का करीब महीना भर पहले घर से लापता हो गया था। इस दौरान परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी, मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। करीब 15 दिन पहले पुलिस ने लापता लड़के को करीब 22 वर्षीय युवती को जगाधरी के नजदीक संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा था। इस दौरान पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की बाद में लड़के को बालकुंज छछरौली भेज दिया और लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की फर्कपुर की बताई जा रही है, मगर इसी बीच लड़के के परिजनों ने बालकुंज प्रशासन को शिकायत दी कि उनका लड़का नाबालिग है और उसे फर्कपुर की युवती फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। बालकुंज प्रशासन ने मामला सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) को सौंप दिया। कमेटी ने मामले में पूछताछ की तो लड़के ने बताया कि लड़की उसे फुसला कर घर से ले गई थी, उसके साथ गलत काम भी किया। जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया से लड़की के खिलाफ के पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
15 दिन पहले बालकुंज लाया गया था लड़का
बालकुंज अधीक्षक सुखविंद्र सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले लड़का बालकुंज में लाया गया था। इसके बाद लड़के के परिजनों ने लड़की के खिलाफ शिकायत दी। इस पर मामले की जांच सीडब्ल्यूसी को सौंपी गई थी। सीडब्ल्यूसी ने जांच के बाद पुलिस अधीक्षक को मामले में कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
सीडब्ल्यूसी की ओर से नाबालिग लड़के के मामले में कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कालिया, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।