फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीएम इस्तीफा क्यों दें, सरकार गुरमीत को कोर्ट में पेश कराने में रही कामयाब : बराला

सीएम इस्तीफा क्यों दें, सरकार गुरमीत को कोर्ट में पेश कराने में रही कामयाब : बराला

Sat, 02 Sep 2017 02:28 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम इस्तीफा क्यों दें, सरकार गुरमीत को कोर्ट में पेश कराने में रही कामयाब : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रकरण में 38 लोगाें की मौत के बाद प्रदेश सरकार को क्लीनचिट दी है। बराला ने विपक्ष से उल्टा सवाल किया है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा क्यों दें। सरकार ने अच्छे ढंग से पूरे पूरे प्रकरण में काम किया। अगर डेरा मुखी को सिरसा से बाहर नहीं निकाला जाता तो कहीं इससे ज्यादा जानें जा सकती थीं। वे शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की मीटिंग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बराला ने कहा कि सिरसा डेरे में लाखों डेरा प्रेमी थे। साथ ही काफी संख्या में पंचकूला कूच कर रहे थे। ऐसी स्थिति में अगर डेरा प्रेमियों को पंचकूला जाने से रोका जाता तो डेरा मुखी के पास फीडबैक जाता। वे पंचकूला कोर्ट में न जाने का फैसला ले सकते थे। ऐसी स्थिति में उन्हें अदालत में पेश करना मुश्किल हो जाता। सरकार ने समझदारी से काम लिया। विपक्ष सीएम का इस्तीफा मांगकर अपने राजनीतिक हित साधना चाहता है। सरकार ने हरसंभव अदालत के आदेशों का पालन करवाया है।

छह जातियों को आरक्षण के पक्ष में भाजपा
जाटों सहित छह जातियों को आरक्षण पर 31 दिसंबर तक रोक के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सरकार के फैसले की कॉपी अभी मिली नहीं है। साथ ही भाजपा पहले ही जाटों सहित छह जातियों अपनी तरफ से आरक्षण दे चुकी है। साथ ही हाईकोर्ट में भी जोरदार तरीके से पैरवी की जा रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के जन्मदिन भाजपा चलाएगी विशेष अभियान
पीएम मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है, जिस पर भाजपा पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाएगी। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश स्तरीय मीटिंग में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को इसकी रूपरेखा बताई। बराला ने बताया कि किसान मोर्चा गांव-गांव जाकर केवल तालाब और जोहड़ों के किनारे पौधरोपण करेगा, बल्कि किसानों को उनसे जुड़ी योजनाओं के बारे में बताएगा। महिला मोर्चो पीएचसी और सीएचसी में जाकर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में पड़ताल करेगा। पता लगाएगा कि महिलाओं को सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। युवा मोर्चा खेल गतिविधियां चलाएगा। मीटिंग में बराला ने न केवल पिछले तीन माह में चले कार्यक्रमों की समीक्षा की, बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोहतक प्रवास के दौरान दी गई हिदायतों के बारे में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से सवाल-जवाब किए। मीटिंग में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, संदीप जोशी और संजय भाटिया भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed