फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   115 cases of corona were found, infection rate increased to 0.28 percent

Rohtak News: कोरोना के 115 केस मिले, संक्रमण दर बढ़कर 0.28 प्रतिशत

Wed, 26 Apr 2023 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
115 cases of corona were found, infection rate increased to 0.28 percent
रोहतक। कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। जिले में मंगलवार को एक ही दिन 115 संक्रमित मरीज मिले। यह पिछले एक साल में मिले मरीजों में सबसे अधिक हैं। विभाग ने 30 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी। इसके साथ अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 392 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में मंगलवार को सबसे अधिक 115 संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 392 हो गई है। इनमें से चार मरीज अस्पताल व शेष 388 घरों में उपचाराधीन है। विभाग ने जिले के 405 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इसमें 272 आरटीपीसीआर व शेष 133 रैपिट एंटीजन टेस्ट रहे। जबकि 213 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर बढ़ कर 0.28 प्रतिशत पहुंच गई। गनीमत है कि यह दर अभी एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। जबकि सुधार की दर 97.93 प्रतिशत रही। सुधार की दर का 97 से ऊपर बना होना भी राहत भरा है। ऐसे में महामारी नियंत्रण में है। स्थिति सामान्य होने से जान का जोखिम नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोग लापरवाह न बनें। संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। इसे गंभीरता से लेते हुए हमें कोविड नियमों का पालना करना होगा। भीड़ में जाने से परहेज बरतने के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क लगन व हाथ धोना जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए दूषित या संक्रमित वस्तुओं के सेवन या गैर जरूरी चीजों को छूने से बचें। फल, सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री भी धोकर प्रयोग करें। कोरोना संक्रमण इस समय रफ्तार पकड़ रहा है। इसलिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। हमारी लापरवाही से स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed