{"_id":"5944476b4f1c1b08438b4751","slug":"11497646955-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पानीपत और जींद रोड पर लगाया जाम, तीन घंटे बाद खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पानीपत और जींद रोड पर लगाया जाम, तीन घंटे बाद खोला
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने मध्यप्रदेश में किसानों पर हुई फायरिंग के विरोध में शुक्रवार को तीन घंटे रोहतक-पानीपत और एक घंटा रोहतक-जींद मार्ग पर जाम लगाए रखा। सोनीपत और रोहतक जिले की सीमा पर जाम से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसानों ने साफ किया कि जब तक मध्यप्रदेश में किसानों पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारियों और वहां की भाजपा सरकार को बर्खास्त नहीं किया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 19 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के 62 किसान संगठन एकत्रित होंगे, जहां बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
किसानों ने प्रदेश में शुक्रवार को चक्का जाम का आह्वान किया था। सुबह प्रशासन को भनक लगी कि रोहतक जिले की सीमा पार रूखी गांव के मोड़ पर दोनों जिलों के किसान एकत्रित होकर जाम लगाएंगे। गोहाना से भारी संख्या में पुलिस बल चौक पर तैनात कर दिया गया, लेकिन आखिरी समय में भाकियू की रोहतक इकाई के जिला अध्यक्ष धर्मबीर किलोई और सोनीपत इकाई के जिला अध्यक्ष रोहताश बैनीवाल के नेतृत्व में किसान रूखी और घिलौड़ गांव के बीच ओवरब्रिज पार करके रोहतक जिले की सीमा में पहुंच गए। जहां सड़क के बीचोंबीच बैठकर रोड जाम कर दिया। पुलिस ने सबसे पहले घिलौड़ गांव के अंदर से पुराने मार्ग के रास्ते वाहनों को डायवर्ट कर दिया, ताकि लंबा जाम न लगे। इसके बाद रोहतक और सोनीपत के अधिकारी किसानों को समझाने पहुंचे। रोहतक से कलानौर तहसीलदार राकेश मलिक और डीएसपी पुष्पा खत्री ने किसानों से बातचीत की। लेकिन किसान सड़क पर बैठकर केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उन्होंने मांग की उठाई कि जल्द स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। आखिर में तीन बजे किसान सड़क से हटे। इस मौके पर भाकियू प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पंवार, पवन सिंह आंतिल, राजसिंह दलाल, आजाद लठवाल, सुरेंद्र सिरसाढ़, छतर सिंह जाहरी, मंजीत सिंह, जयसिंह दहिया, कृष्ण मलिक, रणबीर कोच जोली और बलजीत नरवाल मौजूद रहे।
जींद रोड रहा एक घंटा जाम
उधर, दोपहर एक बजे ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर दर्जनों किसान जींद रोड पर पहुंचे। उन्होंने टिटौली मोड़ के पास रोड जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने लाखनमाजरा और जींद बाईपास से ही वाहनों को महम की ओर डायवर्ट करना शुरू कर दिया। हालांकि दो बजे किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने भी किया समर्थन
किसानों के आंदोलन का मौके पर पहुंचकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी ओमप्रकाश हुड्डा, कृष्णलाल हुड्डा, मीना मकड़ौली, भानू किलोई ने समर्थन किया। इसके साथ ही, दो जमा पांच आंदोलन के सदस्य सतबीर हुड्डा, उमेद सिंह पूर्व सरपंच रिठाल, बिजेंद्र उर्फ काला पूर्व सरपंच खिड़वाली, संदीप किलोई और जसबीर किलोई ने भी समर्थन व्यक्त किया।
पानीपत मार्ग जाम की सूचना से परेशान नजर आए वाहन
पानीपत की ओर जाने वाले वाहन चालक यह पूछते नजर आए कि जाम की क्या स्थिति है? रोहतक से पानीपत जाने के लिए सड़क मार्ग से जाएं या नहीं? हालांकि तीन बजे जाम खुल गया था। जाम के दौरान रूखी से जसिया तक पुराने मार्ग से वाहनों को गुजारा गया, जहां किसी ने वाहन नहीं रोके।
नेशनल हाईवे पर जाम लगाने वालों पर केस दर्ज
जिला पुलिस ने रोहतक पानीपत हाईवे और रोहतक जींद हाईवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मार्ग अवरुद्ध करने का केस दर्ज किया है। एसपी पंकज नैन ने बताया कि किसानों ने जिले में दो जगह राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किये थे। रोहतक पानीपत हाईवे जाम लगाने वालों में 27 लोगों को नामजद कर करीब 120 अज्ञात के खिलाफ एनएच एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रोहतक-जींद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव टिटौली मोड़ के पास सड़क जाम करने पर 15 लोगों को नामजद किया गया है।
ये लोग किए गए नामजद
पुलिस ने रोहतक पानीपत हाईवे जाम लगाने वालों में धर्मबीर हुड्डा, रोहताश बेनिवाल, सुभाष पंवार, ओमसिंह, दरियाव सिंह, राजसिंह दलाल, कृष्ण, रोशन, आजाद लठवाल को नामजद किया है। इसके साथ ही, सुरेंद्र, सुरेंद्र दलाल, चतरसिंह, मंजीत, जयसिंह दहिया, कृष्ण मलिक, प्रमजीत नरवाल, रणबीर कोच के नाम भी केस दर्ज किया गया है। संदीप, जसबीर, उमेद सिंह, पूर्ण, मीना, भानो, सतबीर हुड्डा, संदीप, मन्नू और रामनिवास को भी नामजद किया गया है।