फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

Thu, 15 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी
हजारों की नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बाल भवन के पीछे स्थित श्याम कालोनी में एक बंद मकान से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की नकदी सहित लाखों के जेवरात चुरा ले गए। पीड़िता ने जब बुधवार दोपहर मकान खोला तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
हरलाल यादव की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि वह दो दिनों से मकान बंद कर गांव में एक शादी समारोह में गई हुई थी। घर में कोई नहीं था। चोर ने मकान का दरवाजा तोड़ कर लाखों रुपये के जेवरात व 60 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। उन्होंने बताया कि जब बुधवार दोपहर उसने घर का दरवाजा खोला तो चोरी की वारदात का पता चला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह सामान हुआ चोरी
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चोर उसके घर से एक सोने की चेन, दो सोने की चूड़ियां, दस-15 चांदी के सिक्के, एक कान के झुमके, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक अंगूठी, 60 हजार रुपये नकद चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed