फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक से रखेगी भाजपा प्रदेश में पूरे लोकसभा चुनाव पर नजर

रोहतक से रखेगी भाजपा प्रदेश में पूरे लोकसभा चुनाव पर नजर

Tue, 09 Apr 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतक से रखेगी भाजपा प्रदेश में पूरे लोकसभा चुनाव पर नजर
रोहतक। भाजपा पूरे प्रदेश में रोहतक से लोकसभा प्रचार पर नजर रखेगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हाईटेक चुनाव प्रबंधन कार्यालय खोला गया है, जिसमें बैठे एक्सपर्ट नेताओं को यह भी लिखकर देंगे कि विपक्ष के किस बयान का क्या जवाब देना है। सोमवार को खुद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यालय की श्रीगणेश किया। साथ में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया जिलाध्यक्ष अजय बंसल और जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि इस वार रूम से प्रदेश के लोकसभा चुनावों की तैयारियां की जाएंगी। समय के बदलाव के साथ ही कामकाज में बदलाव की भी जरूरत होती है। इसी कारण लोकसभा चुनावों को विशेष महत्व देते हुए चुनाव लड़ने की प्रक्रिया को नए संसाधनों से सुसज्जित करने और हर स्तर पर संपर्क बढ़ाने के लिए इस हाईटेक इलेक्शन वार रूम की शुरुआत की गई है। इस वार रूम में अलग-अलग सेक्टर के हिसाब से काम को बांटा गया है। केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम, प्रदेश नेताओं के कार्यक्रम, सोशल मीडिया टीम, मीडिया टीम, विधि विभाग समेत विभिन्न विषयों पर आलाकमान और चुनाव प्रचार में सम्मिलित नेताओं को अप-टू डेट जानकारी मिलेगी। चुनाव में जिलों से संपर्क करने वालों की टीम को विशेष महत्व दिया गया है। यह टीम सीधे प्रदेश की 10 लोकसभा और 90 विधानसभा की मॉनीटरिंग करेगी। कार्यालय में पदाधिकारियों के अलावा प्रोफेशनल भी बैठेंगे, जो प्रदेश में प्रत्येक राजनीतिक गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। प्रचार सामग्री पहुंचाने से लेकर प्रदेश भाजपा की तमाम गतिविधियां इसी हाईटेक चुनाव प्रबंधन कार्यालय संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed