फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद जनता के बीच पहुंचे सीएम, दिया भाषण

स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद जनता के बीच पहुंचे सीएम, दिया भाषण

Fri, 29 Mar 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद जनता के बीच पहुंचे सीएम, दिया भाषण
स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद जनता के बीच पहुंचे सीएम, दिया भाषण
विज्ञापन

धनखड़ का तर्क : पौने दो लाख वोट पाने वाले खरकड़ा भी भाजपा के पास
झज्जर। मातनहेल में वीरवार को हुई भाजपा की विजय संकल्प रैली में स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी सीएम मनोहर लाल जनता के बीच पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने करीब आठ मिनट तक भाषण भी दिया। इसके बाद तीनों मंत्रियों कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़ और मनीष ग्रोवर ने जनता को संबोधित किया।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनकी तबियत खराब है लेकिन वे जनता के लिए अपने आपको रोक नहीं पाए। आज ज्यादा लंबा नहीं बोलूंगा लेकिन छह-सात मिनट में अपनी बात रखूंगा। इसके बाद सीएम ने करीब आठ मिनट तक भाषण दिया। उनसे पहले मंत्री धनखड़ ने कहा कि चिकित्सकों का उनके पास फोन आया था कि सीएम रैली में आ रहे हैं लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब है। जनता से इस प्यार के लिए सीएम सम्मान के पात्र हैं।
विज्ञापन

...........
मंत्रियों ने मंच से गिनवाए दीपेंद्र की हार वाले समीकरण
रोहतक लोकसभा चुनाव को लेकर हुई विजय संकल्प रैली में पहुंची भीड़ के सामने तीनों मंत्रियों ने दीपेंद्र हुड्डा की हार को लेकर जोड़-तोड़ वाले खूब समीकरण गिनवाए। रैली के दौरान सभी नेताओं के मुख्य निशाने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ही रहे। मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि जब पिता सीएम थे तो दीपेंद्र हुड्डा की एंट्री हुई थी। ऐसे में उनके लिए अब तक रास्ता साफ ही मिला है। अब उनके पिता सीएम नहीं हैं तो यहां पर भाजपा का कमल खिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
मंच पर लगाई गई थी नेम प्लेट
मुख्य मंच पर व्यवस्था बनाने के लिए नेम प्लेट लगाई गई थी। जब सीएम मंच पहुंचे, तब तक नेम प्लेट के अलावा पांच-छह अन्य कुर्सियां लगाई जा चुकी थीं। नेताओं में मंच पर चेहरा दिखाने की होड़ ऐसी थी कि कुछ नेताओं को तो प्रभारी अरविंद यादव ने कुर्सी खाली करने को कहा लेकिन फिर कुछ देर बाद आकर वहीं जम गए।

......
धनखड़ बोले: अब बदल गए हैं हालात
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव और इस चुनाव में दिन-रात का फर्क आ गया है। तब सभी 9 विधानसभा में कांग्रेस के विधायक थे, अब चार भाजपा के विधायक और दो मंत्री हैं। अब दोनों जगह जिला परिषद के चेयरमैन, रोहतक के मेयर और झज्जर नपा के चेयरमैन भाजपा से हैं। वहीं अब सभी ब्लॉक समितियों व पंचायतों पर भाजपा का कब्जा है। इतना ही नहीं भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़कर पौने दो लाख वोट पाने वाले शमशेर खरकड़ा भी अब इधर ही हैं। धनखड़ ने कहा कि बदले हालात में यहां से कमल खिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed