{"_id":"5bfc5f1fbdec2241d045a980","slug":"111543266079-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनियती से घर में घुसा युवक, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनियती से घर में घुसा युवक, मामला दर्ज
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदनियती से घर में घुसा युवक, मामला दर्ज
ओढां। क्षेत्र के गांव में रविवार रात्रि एक युवक द्वारा बदनियत से घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। रविवार मध्य रात्रि नाबालिग घर में सोई हुई थी कि उसी समय एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। उक्त युवक ने जब सोई युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो युवती ने शोर मचा दिया। जिसके बाद परिजनों ने युवक का पीछा भी किया। लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पाकर पुलिस ने मौकेे पर पहुंचकर युवती के महिला अधिवक्ता के सामने ब्यान दर्ज करवाए। बाद में पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर कालांवाली के डीएसपी नरसिंह ने मौके पर पहुंचकर युवती से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस को उचित निर्देश दिए। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।