फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एलिवेटिड रोड निर्माण के चलते भारी पड़ा पेयजल लाइन शिफ्ट करना

एलिवेटिड रोड निर्माण के चलते भारी पड़ा पेयजल लाइन शिफ्ट करना

Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एलिवेटिड रोड निर्माण के चलते भारी पड़ा पेयजल लाइन शिफ्ट करना
एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते भारी पड़ा पेयजल लाइन शिफ्ट करना
विज्ञापन


आठ व दस इंची लाइन टूटी, दो कर्मचारी घायल, पेयजल सप्लाई ठप

फोटो सहित एसएनजे एक
किला रोड के समीप टूटी पेयजल लाइन की रिपेयरिंग कराते कनिष्ठ अभियंता विकास।
एसएनजे दो : टूटी पेयजल लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को पेयजल लाइन शिफ्ट करना निजी कंपनी और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भारी पड़ गया। प्रोजेक्ट के लिए निजी कंपनी के कर्मचारी जब आठ व दस इंची डीआई पाइपलाइन शिफ्ट कर रहे थे तो वह टूट गई। लाइन जोड़ते समय जेसीबी का पंजा पाइप से फिसल गया और दो कर्मचारियों को लग गया। दोनों कर्मचारी घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग टूटी लाइन की रिपेयरिंग कराने में जुटा है। इसके चलते शुक्रवार से ही पुराने शहर की पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है।

शहर की लाइफलाइन पर आंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। हैरानी तो इस बात की है कि प्रोजेक्ट के नीचे कहां पाइपलाइन है और कहां सीवर है इसका सटीक नक्शा किसी के पास नहीं है। इसके चलते आए दिन पेयजल लाइन, सीवर लाइन, विद्युत लाइन टूटने जैसी घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार को पेयजल लाइन शिफ्ट करते समय फिर हादसा हो गया। गनीमत रही कि जेसीबी का पंजा निजी कंपनी के कर्मचारियों को अधिक तेजी से नहीं लगा। दो कर्मचारियों के घायल होते ही निजी कंपनी के कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया और वह घायलों को लेकर चले गए। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से आग्रह किया कि वह टूटी पेयजल लाइन की रिपेयरिंग करा लें। जेई विकास ने बताया कि वह शुक्रवार से ही प्रयास कर रहे हैं कि टूटी लाइन को सही करा दिया जाए। किला रोड के समीप दो जगह समस्या आई है, उम्मीद है शनिवार देर रात तक इसे सही कर दिया जाए। यहां आठ और दस इंची पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसके बाद ही पेयजल सप्लाई को बहाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
पेयजल लाइन टूटने से समस्या हो गई है। इसकी रिपेयरिंग का कार्य दिन-रात जारी है। जल्द ही इसे सही करा कर पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
- सुरेश अहलावत, एसडीई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed