{"_id":"5b1064bf4f1c1b8d6e8b59dc","slug":"111527801023-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस गार्ड घोटाला की जांच करेंगे डीएसपी गजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस गार्ड घोटाला की जांच करेंगे डीएसपी गजेंद्र
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पीजीआईएमएस गार्ड घोटाला की जांच करेंगे डीएसपी गजेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के गार्ड घोटाले की जांच अब डीएसपी गजेंद्र करेंगे। नए जांच अधिकारी के पास केस जाते ही संस्थान में चर्चा है कि अब कई डॉक्टरों के लिए समस्या खड़ी होनी शुरू हो जाएगी। क्योंकि अभी तक इस मामले में दो सुरक्षा अधिकारी ही निलंबित हुए हैं और सुपरवाइजरों के बयान जांच टीम ले रही है। माना जा रहा है पुलिस घोटाले में शामिल अहम व्यक्ति तक पहुंच गई है। अब इस मामले में सबूतों के आधार पर पुलिस घोटाले में शामिल अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। गौरतलब है कि इस मामले को दबाने के लिए पीजीआईएमएस प्रशासन भरसक प्रयास करता आ रहा है। स्थिति यह है कि पुलिस जब भी संस्थान की जांच रिपोर्ट मांगती है, उसे जांच जारी है कह कर टरका दिया जाता है।