फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चार उम्मीदवारों को पछाड़कर अजय बंसल के सिर पर सजा प्रधानगी का ताज

चार उम्मीदवारों को पछाड़कर अजय बंसल के सिर पर सजा प्रधानगी का ताज

Sat, 07 Apr 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
चार उम्मीदवारों को पछाड़कर अजय बंसल के सिर पर सजा प्रधानगी का ताज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव बेहद कांटेदार रहा। इस बार के चुनाव में पहली बार कई इतिहास रचे गए। पहली बार ऐसा हुआ जब प्रधानगी के लिए पांच उम्मीदवारों में टक्कर हुई। प्रत्याशी एडवोकेट अजय बंसल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रधानगी की जंग जीती। उपाध्यक्ष व सचिव पद पर पिछली बार चुनाव हारने वाले दोनों प्रत्याशियों ने इस बार जीत का स्वाद चखने को मिला। एडवोकेट लक्की दुग्गल ने उपाध्यक्ष और गणेश सेठी ने सचिव पद पर जीत हासिल की। एडवोकेट वंदना मोंगा को सर्वसम्मति से पहले ही संयुक्त सचिव चुन लिया गया था।
सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला प्रधान पद पर देखने को मिला। शुरू से ही इस प्रकार का मुकाबला होने की उम्मीद थी। इस पद पर अधिवक्ता अजय बंसल, सत्य नारायण कुलरिया, आरडी बिश्रोई, जेबीएल गर्ग व जीएस राणा के बीच टक्कर थी। व्यक्तिगत संपर्क के अलावा सभी प्रत्याशियों ने जाति के आधार पर वोट मांगे। शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित होने लगा तो बार रूम में वकीलों की धड़कने बढ़ने लगी। चुनाव अधिकारी ने माइक हाथ में लेकर कहा कि कड़े मुकाबले में एडवोकेट अजय बंसल ने 76 वोट से जीत हासिल करते हुए एडवोकेट सत्य नारायण कुलरिया को हराया है। अजय बंसल को 860 में से 297 वोट और सत्य नारायण कुलरिया को 221 वोट मिले। एडवोकेट जेबीएल गर्ग को 218, जीएस राणा को 80 व आरडी बिश्रोई को 44 प्राप्त हुए। अजय बंसल की जीत के बाद उनके समर्थक वकील झूम उठे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट लक्की दुग्गल ने एडवोकेट मुख्तयार कंबोज को 85 वोटों से पराजित किया। लक्की दुग्गल को 375 वोट व मुख्तयार कंबोज को 290 वोट मिले। तीसरे उम्मीदवार संजय मेहता को 194 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस पद पद एक वोट नोटा के खाते में गया। खास बात यह है कि लक्की दुग्गल पिछली बार उपाध्यक्ष का चुनाव हार गए थे। सचिव पद पर पिछली बार चुनाव हाने वाले एडवोकेट गणेश सेठी इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने एडवोकेट जसविंद्र सिंह सिद्धू को 367 वोटों से हराया। गणेश सेठी को 860 में से 613 वोट व जसविंद्र सिंह सिद्धू को 246 वोट मिले। एक वोट नोटा को मिला। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम आता गया विजेता उम्मीदवार के समर्थक लड्डू बांटने और भंगड़ा डालने लगे। जीत के बाद विजेताओं ने मतदाताओं का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि उम्मीदों पर पूरा खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ प्रतिशत हुआ मतदान
बार एसोसिएशन चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा पहली बार ही चुनाव में सौ प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शुरू होने के साथ ही सभी प्रत्याशी लाइब्रेरी रूम के बाहर खड़े हो गए। जो भी एडवोकेट वोट डालने जाता प्रत्याशी हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते दिखे। हमेशा से ही बार चुनाव में एक घंटे का लंच टाइम रखा जाता है लेकिन इस बार लंच भी नहीं रखा गया। साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। चुनाव अधिकारियों ने जिस भी पद का परिणाम घोषित किया पहले उस पद के प्रत्याशियों को परिणाम दिखाया गया। ये चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता नौरंग सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed