फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अम्रुत योजना के तहत केंद्रीय टीम ने खंगाला प्रोजेक्ट

अम्रुत योजना के तहत केंद्रीय टीम ने खंगाला प्रोजेक्ट

Fri, 09 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
अम्रुत योजना के तहत केंद्रीय टीम ने खंगाला प्रोजेक्ट
अम्रुत योजना के तहत 10 घंटे खंगाली शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने डीपीआर
विज्ञापन

80 प्रतिशत रिकार्ड से टीम संतुष्ट, एक माह में आएगा बजट

: 260 करोड़ रुपये मिलने हैं केंद्र सरकार से
: सीवरेज और पेयजल व्यवस्था पर किए जाने हैं खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अम्रुत योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में ही निगम को 260 करोड़ रुपये का बजट मिलने की उम्मीद बंधी हैं। वीरवार को रोहतक पहुंची केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रिकार्ड खंगाला। सूत्रों का कहना है कि टीम 80 प्रतिशत रिकार्ड से संतुष्ट थी। कुछ कमियां बची हैं, जिन्हें जल्द दूर करने की सलाह दी। उम्मीद है कि एक माह में निगम को बजट मिल जाएगा।
शहर में लंबे से सीवरेज और पेयजल व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। न केवल शहर के बाहरी कॉलोनियों में आज भी गंदा पानी गलियों में बह रहा है, बल्कि पानी की पर्याप्त लाइन भी नहीं बिछी हुई। शहर के पुराने एरिया में सीवरेज लाइन छोटी पड़ गई है। साथ ही गर्मी के मौसम में पूरा पानी भी हर गली में नहीं पहुंचा। पिछले सात साल में शहर की जनसंख्या भी 3 लाख 90 हजार से बढ़कर 5 लाख 12 हजार हो चुकी है। ऐसे में हाउस की मीटिंग में पार्षद सीवरेज और पेयजल से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठा चुके हैं। निगम के अधिकारियों ने केंद्र सरकार की अम्रुत (अटल मिशन फोर रेजूवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना के तहत 165 करोड़ में सीवरेज लाइन बिछाने और 95 करोड़ में पेयजल व्यवस्था पर खर्च करने का प्लान बना रखा है। निरीक्षण करने आई टीम की रिपोर्ट सही रही तो निगम को जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद आधे से ज्यादा शहर को सीवर व पानी की सुविधाएं मिल जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने गहराई से रिकार्ड और आन लाइन सिस्टम की जांच की। जांच के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर संतुष्टि व्यक्त की है। उम्मीद है टीम की रिपोर्ट पर मंत्रालय एक माह के अंदर बजट जारी कर देगा। इसके बाद तत्काल काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed