{"_id":"5a3c0f304f1c1bd1408be411","slug":"111513885488-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार
चरखी दादरी।
बाढड़ा सीआईए ने घिकाड़ा नहर के समीप से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान एमसी कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ चेयरमैन के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वीरवार दोपहर बाढड़ा सीआईए को सूचना मिली कि घिकाड़ा नहर के समीप एक युवक अवैध हथियार लिए घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी अपनी टीम सहित संभावित जगह पहुंचे। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर वहां खड़े एक युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया। सीआईए टीम न उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की देशी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ करने पर उसकी पहचान दीपक उर्फ चेयरमैन के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।