{"_id":"5a15efb24f1c1baf678bd4c3","slug":"111511387058-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसिया रैली को लेकर प्रशासन अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसिया रैली को लेकर प्रशासन अलर्ट पर
Updated Thu, 23 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसिया रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आगामी 26 नवंबर को जाट संघर्ष समिति की जसिया में सर छोटूराम जयंती पर आयोजित होने वाली रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों ने बैठक की।
उपायुक्त यश गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण तालमेल रखते हुए मुस्तैदी से कार्य करने तथा हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। संघर्ष समिति भूमि पूजन करके संस्थान खोलने के लिए रैली का आयोजन कर रहा है। बैठक में आयुक्त चंद्रप्रकाश, आईजी नवदीप विर्क व एसपी पंकज नैन ने भी दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर नगराधीश महेंद्रपाल, नगर निगम आयुक्त प्रदीप कुमार, एसडीएम अरविंद मल्हाण, एसडीएम महम निर्मल नागर, एसडीएम सांपला तरूण पावरिया, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश, सीइओ जिला परिषद रविंद्र, डीडीपीओ अरविंद मलिक, तहसीलदार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
छोटूराम संग्रहालय में 24 को होगा हवन
दीनबंधु सर छोटूराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को सांपला स्थित छोटूराम संग्रहालय में हवन का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के ओएसडी सुधीर फौगाट ने बताया कि सुबह साढे़ दस बजे आयोजित होने वाले हवन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह व छोटूराम विचारमंच की चेयरपर्सन व विधायक उचाना प्रेमलता सहित बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।