{"_id":"597e4cba4f1c1beb598b48b1","slug":"111501449402-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के ट्रायल में हरियाणा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के ट्रायल में हरियाणा का दबदबा
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अर्जेंटीना में होने वाली यूथ वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 2 अक्तूबर से होने वाली चैंपियनशिप के लिए रविवार को विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे खिलाड़ियों के राजीव गांधी स्टेडियम में जौहर दिखाए।
ट्रायल में हरियाणा से कैडेट कंपाउंड वर्ग में मयंक रावत, दिग्विजय धायल और अमन ने जगह बनाई। कैडेट कंपाउंड गर्ल्स में दिव्या धायल और खुशी धायल ने ट्रायल पास किया। तीरंदाजी कोच संजय सुहाग ने बताया कि ट्रायल में 64 खिलाड़ी चुने गए हैं।
पुरुष और महिला के कई वर्गों से 8-8 खिलाड़ी लिए गए हैं। चुने गए खिलाड़ियों को एक महीने तक इसी मैदान में कैंप के दौरान प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर वर्ग से केवल तीन खिलाड़ियों को ही अर्जेंटीना के लिए चुना जाएगा। यूथ वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के लिए कुल 24 खिलाड़ी ही लिए जाएंगे। ट्रायल में पास हुए हरियाणा के खिलाड़ियों में जूनियर रिकर्व से सचिन गुप्ता और आदित्य सिंह फौगाट, कैडेट रिकर्व में रितिका और रिया तेवतिया ने जगह बनाई। जूनियर रिकर्व में प्रियंका, कैडेट रिकर्व में अक्श और आशीर्वाद ने बाजी मारी।