{"_id":"674c9e665d1fd30b1105b127","slug":"11-out-of-21-members-of-the-vaishya-sanstha-governing-body-are-in-favour-of-calling-a-general-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-555196-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वैश्य संस्था गवर्निंग बॉडी के 21 में 11 सदस्य आमसभा बुलाने के पक्षधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वैश्य संस्था गवर्निंग बॉडी के 21 में 11 सदस्य आमसभा बुलाने के पक्षधर
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य संस्था के प्रधान नवीन जैन की सदस्यता समाप्त होने के बाद से प्रधानी को लेकर जोर-आजमाइश जारी है। स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंच चुके मामले में अब एक बार फिर गेंद गवर्निंग बॉडी के पाले में आ गई है। संस्था की गवर्निंग बॉडी के 21 में से 11 सदस्यों ने आम सभा बुलाने की आवाज उठाई है। इस संबंध में एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संस्था प्रशासन ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
संस्था के पूर्व प्रधान नवीन जैन की सदस्यता समाप्त होने के बाद से प्रधान पद रिक्त पड़ा है। इस पद व प्रधान के नाम को लेकर कई तरह की चर्चा गरमाई हुई है। नया प्रधान कौन होगा, इस पर फिलहाल सभी ने चुप्पी साध रखी है। इन कयासों के बीच गवर्निंग बॉडी सदस्य फिर सक्रिय हो गए हैं। संस्था की गवर्निंग बाॅडी के 21 में से 11 सदस्य एक तरफ हो गए हैं। इन्होंने आम सभा बुलाने के लिए पत्र लिखकर अपील की है। संस्था पदाधिकारियों को भेजा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पूर्व प्रधान नवीन जैन ने कहा कि एक पत्र सोशल मीडिया पर मिला है। इसमें गवर्निंग बाॅडी ने बैठक बुलाने की बात कही है। नियमानुसार यह सही है। बैठक में ही नए प्रधान के नाम पर चर्चा कर फैसला संभव है।
संस्था का प्रधान पद रिक्त है। प्रधान की सदस्यता रद्द हो चुकी है। आम सभा बुलाने को लेकर पत्र जारी होने की जानकारी नहीं है।
राजेंद्र बंसल, महासचिव, वैश्य शिक्षण संस्थान।