फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10th and 12th students expect easy 'career'

10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को करियर चुनने की आसान ‘उम्मीद’

Fri, 20 Nov 2020 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th students expect easy 'career'
10th and 12th students expect easy 'career' - फोटो : RohtakCity
क्या आप दसवीं या 12वीं पास है। आपको डॉक्टर बनना है। इंजीनियर, वकील या व्यवसायी। सेना में जाना है शिक्षक बनना है। अपना भविष्य बेहतर बनाने व आसानी से लक्ष्य हासिल करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने उम्मीद करियर पोर्टल शुरू किया है। यहां विद्यार्थियों को अपने करियर संबंधी सभी जानकारी मुहैया करवाई जाएंगी। विद्यार्थियों को इस पोर्टल में दी गई सुविधाओं से रूबरू कराने के लिए वीरवार को वर्कशाप आयोजित की गई। इस ऑनलाइन वर्कशाप में प्रदेश के 3450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थी 10वीं या 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करे। कहां से करें। क्यों करें। किस कोर्स में करियर संभावना है। किसमें वह खुद को बेहतर समक्ष है। इन बारीकियों के साथ शिक्षा विभाग ने उम्मीद करियर पोर्टल शुरू कर बड़ी पहल की है। इस पोर्टल पर विद्यार्थियों के काम की हर छोटी-बड़ी जानकारी मुहैया कराई गई है। इन्हें विद्यार्थी अपने घर पर बैठ कर ही एक क्लिक पर मोबाइल पर भी देख सकता है। इसके लिए सरकारी स्कूूूलों में पढ़ने वाले बच्चों व प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों का बतौर मास्टर ट्रेनर पंजीकरण कर लिया गया है। अब ये आनलाइन पोर्टल पर करियर गाइडेंस प्राप्त कर सकते हैं। अब तक विद्यार्थियों के लिए इस तरह कोई मंच नहीं था। खासकर सरकारी स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी इस तरह की सुविधा से वंचित थे।
विज्ञापन

एक क्लिक पर करियर के 555 विकल्प
शिक्षा विभाग ने उम्मीद करियर पोर्टल पर विद्यार्थियों के काम की जानकारी डाली है। वे एक क्लिक पर 555 से ज्यादा करियर विकल्प जान सकते हैं। इसमें विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि, गणित हर क्षेत्र में भविष्य संवारने के रास्ते दर्शाए गए हैं। इनके लिए वे कौन सा विषय पढ़ें, कहां और कैसे पढ़े, यह जानकारी भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

पोर्टल पर 24 हजार कॉलेज एक साथ
विद्यार्थी अपने स्कूल के बाद कालेज में पढ़ाई को लेकर इधर-उधर धक्के नहीं खाएंगे। वे पहले ही अपनी पसंद का कॉलेज व कोर्स चुन सकेंगे। उम्मीद पोर्टल से वे घर बैठे ही अपनी पसंद के कोर्स व कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया को अपना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से और कैसे से लें छात्रवृत्ति
सरकारी स्कूल के विद्यार्थी अपनी छात्रवृत्ति को लेकर परेशान नहीं होंगे। इस बारे में भी पूरी जानकारी उम्मीद पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। विभाग ने 1200 से ज्यादा छात्रवृत्तियों की जानकारी जुटाकर पोर्टल पर मुहैया कराई है। विद्यार्थियों को कौन-कौन सी छात्रवृत्ति दी जाती है। कितनी राशि मिलती है। छात्रवृत्ति कौन देता है। कैसे मिलेगी। इन सवालों के जवाब पोर्टल पर माउस की क्लिक से मिल जाएगा। यही नहीं, पोर्टल पर तीन लाख पाठ्यक्रम भी दिए गए हैं।
करियर गाइडेंस की तीन मुख्य पहल
शिक्षा विभाग का करियर गाइडेंस संबंधी पोर्टल शुरू करने का मकसद विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देना है। इसके तहत तीन पहल की गई हैं। इसमें पहला करियर गाइडेंस पोर्टल है। यहां से करियर, कॉलेज व छात्रवृत्तियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। दूसरा ट्रेनिंग सेशन है। यहां से विद्यार्थी पोर्टल के जरिये संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह उसकी ट्रेनिंग का हिस्सा हो सकती हैं। तीसरा काउंसिलिंग हेल्पलाइन नंबर है। यहां एक्सपर्ट्स से बात कर करियर सुझाव प्राप्त किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए उम्मीद करियर पोर्टल शुरू किया है। इस पर उनके करियर संबंधी सभी तरह की जानकारी मुहैया है। इसकी जानकारी देने के लिए वर्कशॉप की गई। इसमें प्रदेश भर के 3450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा।
-कृष्णा फौगाट, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed