{"_id":"65ff33555cb0778ef1050666","slug":"103-saplings-planted-in-mdu-on-world-water-day-rohtak-news-c-17-roh1020-387681-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विश्व जल दिवस पर एमडीयू में लगाए 103 पौधें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विश्व जल दिवस पर एमडीयू में लगाए 103 पौधें
Sun, 24 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस समिति, यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम व हॉर्टिकल्चर विभाग के तत्वावधान में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में 109 पौधे लगाए गए। प्रशासनिक भवन, यूआईईटी से खेल परिसर के मार्ग व गेट नंबर 2 पार्किंग एरिया में 30 ट्रेमपेट, 27 मेक्सिकन सिल्क कोटन, 25 कार्गेस्टोमिया इंडिका व 18 कैसिया के पौधें लगाए गए।
वाईआरसी प्रोग्राम कोआर्डिनेटर प्रो. अंजु धीमान ने वाईआरसी वालंटियर्स व ग्रीन वालंटियर्स को जीवन में पेड़-पौधों की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जल संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उप निदेशक हार्टिकल्चर डाॅ. सुरेंद्र कुमार यादव ने पौधारोपण की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे ऑक्सीजन का लेवल बना रहता है। इस मौके पर डाॅ. ईशा, डाॅ. आशा, डाॅ. टीना, डाॅ. सुमित, कमलजीत, हार्टिकल्चर कंसल्टेंट निरंजन कुमार और उनकी टीम समेत वाईआरसी एवं ग्रीन वांटियर्स उपस्थित रहे।