फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   102 arrested with 88 illegal weapons in 6 months

Rohtak News: 6 माह में 88 अवैध हथियारों के साथ 102 गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
102 arrested with 88 illegal weapons in 6 months
झज्जर। जिले में अवैध हथियार और सट्टे का कारोबार खूब हो रहा है। इसकी रोकथाम के पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 6 माह में अवैध पुलिस ने 88 अवैध हथियारों के साथ 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार रखने वालों तथा नाजायज हथियार खरीदने और बेचने के अवैध धंधे में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की गई। विभिन्न टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर असामाजिक, शरारती तत्वों तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए चैकिंग की गई। पीसीआर, राइडर्स की तैनाती तथा चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके कड़ी नजर रखी गई। इस अभियान के तहत एक जनवरी से 30 जून तक जिला के अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अवैध हथियार 83 देशी पिस्टल, तीन गन, दो रिवाल्वर, 107 जिंदा कारतूस व एक मैगजीन के साथ 102 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई। अवैध असलाह के साथ पिछले छह माह के दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत 84 मुकदमे दर्ज करके 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही सट्टा खाई वाली के मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जुआ अधिनियम के तहत 25 आपराधिक मामले दर्ज करके 45 आरोपियों को काबू किया गया। जिनसे दो लाख 38 हजार 350 रुपये की बरामदगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed