फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लोहड़ी से पहले हो सकता शपथ ग्रहण समारोह

लोहड़ी से पहले हो सकता शपथ ग्रहण समारोह

Thu, 03 Jan 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
लोहड़ी से पहले हो सकता शपथ ग्रहण समारोह
शहर की सरकार :
विज्ञापन

लोहड़ी से पहले मेयर और पार्षदों को दिलाई जा सकती है शपथ
-डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए घमासान होना तय
-नगर निगम चुनाव में भाजपा के आठ और बाकी निर्दलीय पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव की मतगणना के बाद विजेता घोषित हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अब जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो लोहड़ी से पहले शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस के बीच डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए घमासान होना भी तय है। निर्दलीय पार्षदों की संख्या ज्यादा है, जिसकी वजह से डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद पर चुनाव आसान नहीं होने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री की मुलाकात हो चुकी है। इसके साथ ही तारीख भी तय हो चुकी है, लेकिन फिलहाल तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि लोहड़ी से पहले शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया जा सकता है। गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में मेयर पद समेत 22 वार्डों में आठ में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बाकी 14 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जीत हासिल की है। इनमें से 10 पार्षद हुड्डा और कांग्रेस समर्थित हैं। बाकी चार निर्दलीय पार्षदों को अपनी ओर लाने के लिए भाजपा और कांग्र्रेस के बीच खींचतान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed