फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कांग्रेस कांग्रेस

कांग्रेस कांग्रेस

Tue, 21 Aug 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कांग्रेस
कांग्रेस ने महंगाई के लिए भाजपा को दोषी ठहराया
विज्ञापन

रोहतक। कांग्रेस घर-घर अभियान के तहत सोमवार को ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जनसभा का आयोजन किया गया। यहां प्रदेश सरकार की व्यवस्था को कोसते हुए बेरोजगारी व महंगाई के लिए भाजपा को दोषी ठहराया गया।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री सूरज रसवंत ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। लाखों युवा रोजगार की तलाश में धक्के खा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोजगार के मामले में अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पढ़े-लिखे बेरोजगार पैदा कर रही है। ये बेरोजगार युवा निराशा के माहौल में हैं। एचपीएससी के जरिए नई भर्तियां धीमी गति से हो रही हैं। प्रदेश में बिजली-पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांवों में पांच घंटे बिजली मुश्किल से दी जा रही है। इससे किसानों व ग्रामीणों में रोष है। पार्टी कार्यकर्ता मुकेश शर्मा की ओर से आयोजित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव हरिओम कौशिक ने कहा कि इनेलो भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को लोगाें तक पहुंचा रहे हैं। मौके पर आनंद हुड्डा, नरेंद्र कौशिक, जोगेंद्र सोते, महेंद्र बागड़ी, सुनील शर्मा, मनोज वशिष्ठ, रविंद्र राठी, सतपाल टांक, प्रमोद सरपंच, लोकेश, जिवेश रसवंत, सक्षम अरोड़ा, सत्यप्रकाश, अजय जोशी, अनिल मल्होत्रा, राजेंद्र खासा, राजकुमार वर्मा, राजेंद्र सहरावत, दिनेश तंवर, राहुल बोहत, रूपेश बिढ़लान, शालू, राहुल बिढ़लान, गगन चावरिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed