{"_id":"5b25744a4f1c1b684d8b6d8f","slug":"101529181258-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से मारपीट कर 8700 रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से मारपीट कर 8700 रुपये छीने
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक से मारपीट कर 8700 रुपये छीने
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चोपटा क्षेत्र के गांव रूपावास के पास कुछ लोगों द्वारा एक ट्रक चालक से मारपीट कर 8700 रुपये की नगदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छीना झपटी करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भूना रोड रतिया जिला फतेहाबाद निवासी दिलबाग सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने बताया कि 14 जून की रात्रि करीब 10 बजे वह ट्रक लेकर नोहर की ओर से चोपटा की ओर आ रहा था। इसी दौरान गांव रूपावास के निकट रूपावास के ही निवासी राजू कासनियां और पांच-छह लोगों ने उसका ट्रक रुकवा लिया। ट्रक रुकवाते ही सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद उक्त लोग उससे 8700 रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए। इसके बाद उसने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छीना झपटी करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।