फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निगम की जल्दबाजी ने बदला किला रोड का नक् शा

निगम की जल्दबाजी ने बदला किला रोड का नक् शा

Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
निगम की जल्दबाजी ने बदला किला रोड का नक्
शा
फोटो सहित........
विज्ञापन

निगम की जल्दबाजी ने किया किला रोड को बेहाल
: दिनभर उड़ रही बाजार में धूल, ग्राहक तो दूर दुकानदारों का भी बैठना मुश्किल

: सीएम के रोड शो के चलते रात की बजाए दिन में ही काम करने में जुटे अधिकारी
: बारिश के पानी की निकासी के याद आई सीवरेज लाइन, उखाड़े कनेक्शन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
डेढ़ साल बाद भी किला रोड बाजार की सड़क न बनाने वाला नगर निगम अब हद से ज्यादा बाजार पर मेहरबान हो गया है। न केवल नए सिरे से लेयर की सड़क बनाएगा, बल्कि बारिश के पानी की निकासी के लिए अलग से सीवर दबाए जा रहे हैं। 3 मई को सीएम के रोड से पहले काम पूरा करने की समय सीमा के चलते रात के साथ-साथ दिन में भी काम चल रहता है, जिससे बाजार में हर तरफ धूल उड़ रही है।

व्यापारियों ने बताया कि निगम की तरफ से एक साल पहले बाजार के दोनों तरफ के सीमेंट के नाले व टाइल बिछाने का टेंडर किया गया था, लेकिन अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के चलते काम लटकता रहा। कभी फाइल गायब हो गई तो कभी ठेकेदार ने काम बीच में छोड़ दिया। पिछले माह साइड के नालों के बाद ठेकेदार ने टाइल बिछाना शुरू किया, लेकिन व्यापारियों ने सड़क ऊंची उठने की आशंका जता कर काम बंद करवा दिया। मामला सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर तक पहुंचा। मंत्री ने व्यापारियों की मांग के तहत टाइल उखाड़कर लेयर वाली सड़क बनाने की हिदायत दी। निगम ने टाइल तो उखाड़ ली, अब अचानक ड्रेनेज सिस्टम के तहत सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ दी, जिसका पहले कोई जिक्र नहीं था।
विज्ञापन


टूट गए पानी के कनेक्शन, उड़ रही धूल
रात को जेसीबी से ठेकेदार के कर्मचारियों ने सीवरेज लाइन के लिए खुदाई की। इसके चलते पानी के कनेक्शन उखड़ गए। इसके कारण जगह-जगह पानी भर गया। शनिवार को दिनभर व्यापारी अपने पानी के कनेक्शन दोबारा लगवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों तक का बैठना हुआ मुश्किल, ग्राहक तो पहले की नदारद
भीषण गर्मी में तेज हवाओं के चलते पहले की ग्राहक कम आ रहे थे। सुबह व शाम जो ग्राहक आ रहे थे, वे अब उड़ रही धूल के चलते नहीं आते। दूसरा दिन में भी काम चलता रहता है। इससे बाजार का नक्शा ही बदल गया है। ठेकेदार को रात के समय ही काम करना चाहिए।
- बिट्टू सचदेवा, प्रधान किला रोड बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed